सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni Lady Teacher Abusive Words In School, Weeped During Complaint To Officials

Seoni News: स्कूल में महिला शिक्षक के लिए लिखे अश्लील शब्द, रोते-रोते की अफसरों से शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Jan 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल में ही किसी ने महिला शिक्षिका के लिए अश्लील और भद्दे शब्द लिख दिए। इसकी शिकायत महिला शिक्षक ने रोते-रोते अधिकारियों को की है। 

Seoni Lady Teacher Abusive Words In School, Weeped During Complaint To Officials
सिवनी में रोते-रोते शिक्षिका ने की अफसरों से शिकायत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी में विद्या का मंदिर शर्मिंदा हुआ है। हायर सेकंडरी स्कूल में एक शिक्षिका के लिए कुछ लोगों ने अश्लील और असभ्य भाषा का प्रयोग किया और उसे क्लास में लिख दिया। मामले की शिकायत अफसरों से करते-करते महिला शिक्षक रो पड़ी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


मामला सिवनी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल गोसाई खमरिया का है। शुक्रवार सुबह जब स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षक जब क्लास में पहुंची तो वहां उनके एवं उनकी साथी महिला शिक्षक के बारे में अश्लील एवं गंदे शब्द लिख रखे थे। इसकी शिकायत महिला शिक्षकों ने प्रिंसिपल को की तो वह बोल गए कि आप खुद देख लीजिए मामले को। जांच कर लीजिए। प्रिंसिपल की बेपरवाही से महिला शिक्षक नाराज हैं। उन्होंने मीडिया को बुलाकर अपनी परेशानी बताई। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त को शिकायत करते समय तो महिला शिक्षक फफक-फफककर रो पड़ी। सहायक आयुक्त ने लखनादौन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल पर गायब रहने का आरोप
स्कूल में इससे पहले भी छात्राओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता रहा है। स्कूल में टॉयलेट नहीं है। इस वजह से छात्राओं को भी खुले में जाना पड़ता है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं। स्कूल में सुबह शराब की बोतलें मिलती हैं। यह स्कूल शराबियों का जमावड़ा बन गया है। पीड़ित महिला शिक्षकों के साथ पहले भी ऐसा हुआ है। इसके बाद भी प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed