सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni News: MP Tiger Strike Force raided Seoni, arrested four accused of tiger hunting and organ trafficking

Seoni: एमपी टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने सिवनी में दी दबिश, बाघ का शिकार और अंग तस्करी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Seoni News: सिवनी में बाघ का शिकार और उसके अंगों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को एमपी टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने करीब एक साल पहले बाघ का करंट लगाकर शिकार किया था और उसके शरीर से अंगों को निकाल लिया था।

Seoni News: MP Tiger Strike Force raided Seoni, arrested four accused of tiger hunting and organ trafficking
आरोपियों से बरामद किए गए बाघ के अंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी में बाघ का शिकार कर उसके अंगों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश भोपाल एवं टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के बरघाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत बेहरई रेंज के पांडरपानी गांव के 702 कक्ष क्रमांक में एसटीएफ की टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
Trending Videos


मुख्य वन संरक्षक एसएस उद्दे ने इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्र में शिकारियों के द्वारा करीब एक साल पहले बाघ का शिकार किया गया था और बाघ का शिकार करने के बाद उसके शरीर से कुछ अंग निकाल लेने के बाद बाघ के शव को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था। इस बात की जानकारी एसटीएफ टीम को मुखबिरों से  मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ टीम गोपनीय रूप से मंगलवार की दोपहर आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची।  एसटीएफ टीम ने पहले आरोपियों को हिरासत में लिया, फिर आरोपियों की ही निशान देही पर जमीन में दफनाये गए बाघ के अवयवों को बरामद करने की कार्रवाई की। बरामद हुए बाघ के अवयवों को जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में इस बाघ के शिकार के मामले में बालाघाट जिले के रहने वाले कुछ अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जानकारी सामने आ रही है कि जिस बाघ के अवयव बरामद किए गए हैं। आरोपियों के द्वारा बाघ को करेन्ट लगाकर बरघाट परियोजना मंडल सिवनी, के बेहरई परिक्षेत्र के जंगलो में शिकार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की सम्पूर्ण जांच की जा रही है। इस प्रकरण में जिन अन्य आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी होने के बाद सभी की पहचान जल्द ही उजागर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed