सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni News: The craze of Gadar 2 is visible even among the villagers, they came to watch the film with tractor

Seoni News: ग्रामीणों में भी दिख रहा 'गदर 2' का क्रेज़, ट्रैक्टर और डीजे लेकर फ़िल्म देखने पहुंचे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Seoni: फ़िल्म 'गदर 2' के रिलीज होने के बाद से ही इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक इस फ़िल्म को देखने के लिए अनोखे अंदाज में सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। सिवनी में ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर फ़िल्म देखने पहुंचे।

Seoni News: The craze of Gadar 2 is visible even among the villagers, they came to watch the film with tractor
ट्रैक्टर पर सवार होकर फिल्म देखने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी के मोहगांव क्षेत्र के ग्रामीणों में फ़िल्म को लेकर ऐसी दीवानगी चढ़ी कि ग्रामीण क्षेत्र के दर्शक फ़िल्म देखने के लिए अनोखे अंदाज में ही थियेटर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर फ़िल्म को देखने जाने के लिए पहले एक डीजे बुक किया और सभी ग्रामीण अपने अपने ट्रैक्टर में सवार हुए और डीजे पर गदर फ़िल्म का गाना "मैं निकला गड्डी लेके" बजाते हुए और गाने की धुन पर नाचते हुए घरों से फिल्म देखने के लिए निकले।
Trending Videos


जहां से भी ग्रामीण इस अंदाज में गुजरे लोग उन्हें देखते ही रह गए। लोगों ने दर्शकों का वीडियो अपने कैमरों में क़ैद किया। इसी तरह सभी ग्रामीण गांव से निकलकर सिवनी शहर के थियेटर पहुंचे और फिर सभी ने फ़िल्म को देखी। वहीं, ग्रामीणों की फ़िल्म को लेकर दीवानगी और क्रेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, अभिनेता सनी देयोल की फ़िल्म 'गदर 2' के रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। फिल्म का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था लिहाजा अब इसका दूसरा पार्ट देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे है। शहर से लेकर गांव तक इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed