सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni News: Woman killed in stray dog attack, her flesh was eaten

Seoni News: आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत, नोंच-नोंचकर खा गए उसका मांस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सिवनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार सुबह आवारा कुत्तों ने एक महिला को उसके ही खेत के पास घेरकर मार डाला। फिर उसका मांस नोंच-नोंचकर खाने लगे।  
 

Seoni News: Woman killed in stray dog attack, her flesh was eaten
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में मुंडरई गांव में 55 साल की एक महिला को आवारा कुत्तों ने मार डाला। फिर उसका मांस नोंच-नोंचकर खाने लगे। महिला घर से खेत के लिए निकली थी। रास्ते में ही उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला के शरीर पर जानवरों के काटने के निशान मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वन्यप्राणी नहीं है। इसका मतलब है कि कुत्तों ने ही महिला की जान ले ली। 

Trending Videos

महिला की शिनाख्त मुंडरई गांव की 55  वर्षीय केसरबाई पति गणेश्वर हनवत के तौर पर हुई है। महिला का खेत घर से एक किलोमीटर दूर है। वह खेत के लिए निकली थी। इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर जान ले ली। परिजनों के मुताबिक केसरबाई सुबह सात बजे खेत के लिए निकली थी। खेत के पास बंदरों के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। कुछ देर बाद वहां से निकल रहे लोगों ने महिला का शव खाते कुत्तों के झुंड को देखा। उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को बुलाया। महिला के लहूलुहान शव में पैरों व हाथ की हड्डियां नजर आने लगी थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक रिपोर्ट से मिलेगा सही कारण
कान्हीवाड़ा पुलिस थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जानवरों के हमले के गहरे घाव साफ दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि कुत्ते के काटने से महिला की मौत हो सकती है। कोई और चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। वन्यप्राणी के हमले की आशंका को देखते हुए वन विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के इलाके की जांच की। उन्हें किसी भी हिंसक जानवर के होने के पगमार्ग नहीं मिले हैं। उन्होंने सीधे-सीधे कुत्तों को ही मौत का जिम्मेदार बताया है। सिवनी के वन विभाग के एसडीओ योगेश पटेल ने कहा कि जिस तरह से महिला का मांस खाया गया है, उससे साफ दिख रहा है कि यह काम वन्यप्राणी का नहीं है। पांच किमी के दायरे में कोई जंगल भी नहीं है।  

नगर निगम ने छोड़ा था इन कुत्तों को
ग्रामीणों का आरोप है कि मुंडरई गांव में बीते डेढ़ साल से कुत्तों का आतंक है। सिवनी के नगर पालिका प्रशासन ने आवारा कुत्तों को पकड़ा और मुंडरई गांव के पास छोड़ दिया। 15 खूंखार कुत्तों का झुंड आए दिन पालतू जानवरों और बंदरों का शिकार करता है। अब तक 50 बकरियों और जंगली बंदरों को यह कुत्ते मार चुके हैं। दो दिन पहले भी एक बकरी का शिकार किया था। हालांकि, सिवनी नगर परिषद के सीएमओ आरके करवेटी ने कहा कि पिछले दिनों शहर में आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed