सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni: Uproar in the school in the name of Hindu Rashtra, students accused of being beaten up by teachers

Seoni: हिंदू राष्ट्र के नाम पर स्कूल में हंगामा, छात्रों का आरोप शिक्षकों ने पीटा, हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत गणेशगंज इलाके स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदू राष्ट्र की बात पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाए हैं कि जिन बच्चों ने हिंदू राष्ट्र के लिए हामी भरी, उन्हें शिक्षकों ने पीट दिया। 

Seoni: Uproar in the school in the name of Hindu Rashtra, students accused of being beaten up by teachers
सिवनी में स्कूल में विरोध दर्ज कराते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के स्कूल में हिंदू राष्ट्र के नाम पर हंगामा हो गया। छात्रों ने आरोप लगाए हैं कि दो दिन पहले शिक्षकों ने पूछा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए या नहीं। जिन छात्रों ने हामी भरी, उन्हें दो दिन बाद शिक्षकों ने पीट दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। स्कूल में जय श्री राम के नारे लगे, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत गणेशगंज इलाके स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का है। यहां के शिक्षक इंद्रजीत डेहरिया पर स्कूल के ग्यारहवीं क्लास के छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का आरोप है कि दो दिनों पहले स्कूल के शिक्षक ने क्लास में सवाल पूछा कि क्या भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए। जिन छात्रों ने सवाल पर हामी भरी उन छात्रों ने स्कूल के शिक्षक पर पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। विवाद बढ़ने पर हिन्दू सगठनों ने स्कूल पहुंचकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए स्कूल का घेराव किया। शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया बच्चे बोल रहे झूठ
इस बारे में तहसीलदार ज्योति ठोके का कहना है स्कूल के शिक्षकों से इस मसले पर बात की गई। इसमें शिक्षकों ने बताया है यह विवाद हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने के सवाल से जुड़ा नहीं है। बच्चे झूठ बोल रहे हैं। स्कूल में झगड़ा करने पर परिजनों से शिकायत की गई थी, जिसको लेकर बच्चों ने शिक्षक के साथ अभद्रता की है। इसके चलते शिक्षक ने बच्चों को पीटा है। फिलहाल आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed