सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Seoni: Villagers worried about water due to closure of tap water supply, situation improved after traffic jam

Seoni: नल जल सप्लाई को बंद करने से ग्रामीण पानी के लिए परेशान, चक्काजाम के बाद सुधरे हालात

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी में नल-जल योजना का पानी बंद होने से जल संकट के हालात बन गए। ग्रामीणों को इसके लिए आंदोलन करना पड़ा। चक्काजाम करने के बाद बाद ऊपर तक पहुंची और पानी की सप्लाई का काम किया गया। 

Seoni: Villagers worried about water due to closure of tap water supply, situation improved after traffic jam
सिवनी में नल जल योजना की सप्लाई शुरू करते कर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बाशिंदे सर्दियों में पानी के लिए भटकते दिखे। दरअसल नल-जल सप्लाई बंद होने से ये स्थिति बनी। बार-बार कहने के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना। चक्काजाम किया। नतीजतन उनकी बात सुनी गई और समम्या का निराकरण भी जल्द होगा।
Trending Videos


बता दें सिवनी जिले के ग्राम बंडोल में श्री बनी फिल्टर प्लांट से सिवनी आवर्धन जल प्रदाय योजना से जुड़ी नल जल सप्लाई की जाती है। उक्त सप्लाई को नगर पालिका सिवनी द्वारा बंद कर दिया गया था। इस कारण ग्राम में पानी की त्राहि त्राहि मच गई थी। काफी मिन्नतों के बाद भी जब सप्लाई शुरू नहीं हो सकी तो ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जब हालात बिगड़ने लगे तो लोगों ने पुलिस को खबर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्या समझी। कलेक्टर, एसडीम तक उनकी बात पहुंचाई गई। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को भी फोन पर सूचना दी गई। विधायक ने संबंधित विभाग से चर्चा करके तत्काल नल जल सप्लाई को जोड़ने का कह। विधायक की फटकार से नगर पालिका के कर्मचारी ने सुधार कार्य शुरू किया। ग्राम पंचायत के कर्मचारियों, उपसरपंच धानसिंह बघेल, थाना प्रभारी राजेश दुबे व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नल जल प्रदाय से लाइन जोड़ने का कार्य शुरू हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed