फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicion of witchcraft and land dispute: Nephew had hired a contract killer to kill his uncle for ₹1.5 lakh.

MP: सिवनी में अंधविश्वास और जमीन के लालच में चाचा की हत्या, भतीजे समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 09:12 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 09:12 PM IST
सार

मोहनलाल गोल्हानी हत्याकांड का लखनादौन पुलिस ने खुलासा कर दिया। अंधविश्वास और पैतृक जमीन के विवाद में भतीजे राहुल ने 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर चाचा की हत्या कराई। पुलिस ने भतीजे, उसकी मां समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Suspicion of witchcraft and land dispute: Nephew had hired a contract killer to kill his uncle for ₹1.5 lakh.
आरोपियों की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सिहोरा में 3 जुलाई को तालाब किनारे मिले अधेड़ के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंधविश्वास और पैतृक जमीन के विवाद के चलते सगे भतीजे ने ही अपने चाचा की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में मुख्य आरोपी भतीजे, उसकी मां समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को ग्राम सिहोरा के तालाब किनारे उथले पानी में एक अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोहनलाल गोल्हानी पिता लखनलाल गोल्हानी, निवासी सिहोरा के रूप में हुई। घटनास्थल की परिस्थितियों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के भतीजे राहुल गोल्हानी (20) से पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपी राहुल ने बताया कि उसे शक था कि उसके चाचा मोहनलाल ने उस पर जादू-टोना कराया है, जिसके कारण वह अक्सर बीमार रहता है। इसके अलावा पैतृक जमीन में चाचा को अधिक हिस्सा मिलने को लेकर भी वह उनसे नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने चाचा की हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; 'दिग्विजय सिंह को कोई सीरियस नहीं लेता': RSS पर पूर्व सीएम के आरोपों पर भाजपा सांसद का पलटवार; क्या-क्या बोले?

पुलिस के अनुसार, राहुल ने आकाश महोबिया नामक युवक से संपर्क कर 1.50 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। योजना के तहत 2 जुलाई की रात आकाश महोबिया अपने साथियों धर्मेंद्र अहिरवार, प्रियांशु यादव और आशीष काकोडिया के साथ सिहोरा पहुंचा। इस साजिश में राहुल की मां गीता बाई ने भी आरोपियों को मोहनलाल की लोकेशन उपलब्ध कराकर सहयोग किया।

योजना के मुताबिक राहुल ने डीएपी (DAP) खाद लाने का बहाना बनाकर अपने चाचा को तालाब के पास बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे चारों आरोपियों ने मोहनलाल को पकड़ लिया और गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब किनारे उथले पानी में फेंक दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लखनादौन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता राहुल गोल्हानी, उसकी मां गीता बाई, आकाश महोबिया, धर्मेंद्र अहिरवार, आशीष काकोडिया और प्रियांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed