सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Water crisis in Manegaon, people yearning for drop of water, MLA MP is not taking care

सिवनी में जलसंकट: मानेगांव की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज, महज दो किमी दूर रहते हैं विधायक-सांसद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हो रहा है और नगर सीमा से लगे गांव में पीने के पानी की एक एक बूंद के लिए ग्रामवासियों को संघर्ष करने मजबूर होना पड़ रहा है। मानेगांव में पीने के पानी की किल्लत से ग्रामीण कई महीनों से हलाकान हैं।

Water crisis in Manegaon, people yearning for drop of water, MLA MP is not taking care
मानेगांव में पानी के लिए परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिला मुख्यालय स्थित बारापत्थर क्षेत्र में सांसद और विधायक का निवास है। इनके निवास से महज डेढ़ से दो किलोमीटर दूर गांव मानेगांव में पानी की एक-एक बूंद के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। जहां पानी की इतनी किल्लत है वहीं, गांव से बवरिया तालाब भी लगा हुआ है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा चुनाव के समय लोक लुभावने वादे किए जाते हैं पर शहर हो या गांव लोगों को ना तो पक्की सड़कें मिल पा रही हैं और ना पानी की किल्लत से निजात मिल पा रहा है। समस्याएं जस की तस बनी हुई है। 
Trending Videos


गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हो रहा है और नगर सीमा से लगे गांव में पीने के पानी की एक एक बूंद के लिए ग्रामवासियों को संघर्ष करने मजबूर होना पड़ रहा है। नगर के शास्त्री वॉर्ड 12 पत्थर क्षेत्र से महज डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कोहका के गांव मानेगांव में पीने के पानी की किल्लत से ग्रामीण कई महीनों से हलाकान हैं। गांव के विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा की तैयारी के बीच में सुबह- शाम रात तक पढ़ाई छोड़ कर पानी की कुप्पी भरने व घर ले जाने में ही अपना कीमती समय बर्बाद कर परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर लगाने से बढ़ी समस्या 
ग्रामवासियों ने बताया कि वर्तमान में पंचायत के बोर से पानी सप्लाई की जा रही है, लेकिन गांव में कुछ लोगों द्वारा नालों में मोटर लगाए जाने से आगे के लोगों के घरों में नल से पानी नहीं मिल पाता है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने पंचायत की लाइन को तोड़कर अवैध कनेक्शन भी ले रखा है, जिससे घर-घर पानी जाना बंद हो गया है।

वर्तमान में बोर के पास दो नल लगाए गए हैं। इन नलों से आसपास के लगभग 20-25 घरों के लोग पानी भर पा रहे हैं, वहीं, गांव की 34 कॉलोनी के निवासियों को पीने के पानी के लिए अभी भी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। लगभग 300 घर वाले मानेगांव में लगभग 1800 ग्रामवासी रह रहे हैं लेकिन पानी की समस्या से पूरी तरह अभी तक इन्हें निजात नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed