पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   267 kg of marijuana recovered from two cars, creating panic among smugglers in Shahdol

MP Crime: शहडोल में दो लग्जरी वाहनों से 267 किलो गांजा जब्त, पुलिस को देख तस्कर जंगल में फरार

Sat, 27 Jun 2026 03:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 03:04 PM IST
सार

शहडोल पुलिस ने ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों से 267 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। 

विज्ञापन
267 kg of marijuana recovered from two cars, creating panic among smugglers in Shahdol
दो लग्जरी वाहनों से करीब 267 किलोग्राम गांजा बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो लग्जरी वाहनों से करीब 267 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। दोनों मामलों में तस्कर पुलिस की घेराबंदी देखकर वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहडोल से मानपुर की ओर से एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (सीजी-13-एए-7494) में गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोन नदी पुल से वाहन का पीछा शुरू किया और वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास बड़े वाहनों की मदद से रास्ता रोककर कार को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर वाहन से 127 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


जयसिंहनगर में स्कॉर्पियो से मिला 140 किलो गांजा
दूसरी कार्रवाई जयसिंहनगर थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मानपुर-टेटका मार्ग से एक काली स्कॉर्पियो में गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो तस्कर भुरका रोड के जंगल में स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से 140 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मानसून की चाल धीमी, तीन दिन से नहीं बढ़ा सिस्टम, प्रदेश के 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

एक माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 267 किलोग्राम गांजा और दो लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पिछले एक माह में यह गांजा तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed