{"_id":"697734249a6fbde7b5096dc6","slug":"a-masked-thief-raided-a-utensils-shop-stealing-goods-worth-15-lakh-rupees-the-incident-was-captured-on-cctv-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3883029-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: नकाबपोश चोर ने बर्तन दुकान पर बोला धावा, डेढ़ लाख का माल पार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: नकाबपोश चोर ने बर्तन दुकान पर बोला धावा, डेढ़ लाख का माल पार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के बुढार में सिनेमा रोड स्थित बर्तन दुकान से नकाबपोश चोर ने रात में डेढ़ लाख रुपये के पीतल व अन्य धातुओं के बर्तन चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
Crime Demo
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा रोड पर स्थित बर्तन दुकान में बीती रात अज्ञात नकाबपोश चोर ने धावा बोलते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये के पीतल एवं अन्य धातुओं के बर्तन चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि चोर की पूरी करतूत पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे अब पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। यह सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है।
Trending Videos
पीड़ित दुकानदार मोहम्मद शब्बीर निवासी बुढार ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला कब्जे समेत टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे लगभग सभी बर्तन गायब थे। चोरी गए सामान में पीतल के बर्तन, बटुआ और अन्य धातुओं के कीमती बर्तन शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा
घटना के बाद मोहम्मद शब्बीर ने पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब साढ़े तीन बजे एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान में घुसकर बर्तन समेटते और बाहर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के अनुसार चोर बेहद इत्मीनान से वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है, जिससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि उसे इलाके की अच्छी जानकारी थी।
दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामानों में पीतल के 5 नग बटुआ, करीब 25 नग फूल, पीतल की थालियां और लगभग 50 किलो बर्तन शामिल हैं। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। बुढार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही चोरी का खुलासा होने का दावा कर रही है।

कमेंट
कमेंट X