{"_id":"6996d6afcfb5d76f78096dda","slug":"a-priest-raped-a-young-woman-on-the-pretext-of-marriage-a-case-has-been-registered-against-the-accused-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3968662-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल में एक मंदिर पुजारी पर युवती ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक दुराचार करने और जातिगत अपमान व धमकी देने का आरोप लगाया। महिला थाना ने एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी की तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के महिला थाना में शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी के खिलाफ दुराचार व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें पीड़ित युवती ने पुजारी आशीष राज तिवारी उर्फ छोटू पिता अनंत राज तिवारी निवासी विराटेश्वरी धाम गंज दुर्गा मंदिर शहडोल के ऊपर शादी झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 ,351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1)(W)(II) 3 (2) (V) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos
इस संबंध में पीड़िता द्वारा शिकायत में बताया गया कि वह मूलतः सीधी जिले की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन शहडोल में रहती है, इसलिए उसका अक्सर शहडोल आना जाना लगा रहता है। वर्ष 2017 में मेरी तबीयत खराब हो जाने के कारण मैं दुर्गा मंदिर दर्शन करने गई थी, वहां के पुजारी आशीष राज तिवारी उर्फ छोटू दुर्गा मंदिर शहडोल से मेरी जान पहचान हो गई और फिर मेरा मोबाइल नंबर ले लिए, और फिर बात होते-होते हम दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमबीए छात्रा मर्डर केस- शक और चाहत के साथ नशे की आदत ले गई सलाखों के पीछे
जात-पात को किनारे कर दिया शादी करने का झांसा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुजारी आशीष मेरे घर सीधी आए थे, और मेरे माता-पिता के सामने छल कपट करते हुए बोले कि मैं आपकी लड़की से शादी करूंगा। मुझे जात-पात से कोई लेना देना नहीं है। इस तरह से मुझे मेरे घर सीधी से रीवा ले आए। वहां पर किराए का मकान लेकर मुझे 2-3 साल रखा, और वहां रुकते थे व शारीरिक संबंध भी बनाते थे और बोलते थे कि मेरी बहन की शादी हो जाएगी, तो मैं तुमको शहडोल लेकर चलूंगा और शादी करूंगा। यह भी बताया कि आशीष 2021 रीवा से शहडोल लेकर आया और यहां भी एक किराए का मकान लेकर मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा।
जातिगत गालियां देकर जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आशीष ने पहले तो शादी का झांसा देकर मेरा शारीरिक शोषण दुष्कर्म किया गया और अब मुझे नीची जाति का बोलकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी अभी फरार है।

कमेंट
कमेंट X