{"_id":"69e07a331780c62ff30fa04b","slug":"a-womans-suspicious-body-was-found-near-a-farm-hut-dhanpuri-police-are-investigating-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4171578-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खेत की झोपड़ी के पास मिला महिला का संदिग्ध शव, धनपुरी पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खेत की झोपड़ी के पास मिला महिला का संदिग्ध शव, धनपुरी पुलिस कर रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार
धनपुरी थाना क्षेत्र के सोनहा जंगल में 40 वर्षीय महिला फूल मति का संदिग्ध हालत में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची, मोबाइल से पहचान हुई। शव के पास खून मिला। मर्ग कायम कर जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा।
घटना स्थल जहां मिला शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धनपुरी थाना क्षेत्र के सोनहा जंगल में स्थित एक खेत की झोपड़ी के पास 40 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार शव के पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर मृतका की पहचान फूल मति के रूप में की गई, जो अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जहां शव मिला है, वह खेत जंगल के बीच स्थित है और वहां आमतौर पर कोई निवास नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दरवाजे के सामने बैठी वृद्धा को कार ने रौंदा, मौत; वो रोकने के लिए हाथ देती रही पर चालक नहीं रुका
ग्रामीणों ने बताया कि महिला का शव झोपड़ी के पास पड़ा था और उसके शरीर से खून निकल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला वहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, इसलिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X