{"_id":"6a227190f0dfc0403c0ab180","slug":"dial-112-constable-assaulted-case-registered-against-five-named-accused-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4360933-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे आरक्षक से मारपीट करना पड़ा भारी, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे आरक्षक से मारपीट करना पड़ा भारी, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चरहेट गांव में डायल-112 के आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे आरक्षक पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीधी थाना क्षेत्र की घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सीधी थाना क्षेत्र के चरहेट गांव में डायल 112 में तैनात एक आरक्षक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में आरक्षक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चरहेट गांव में एक साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई थी, जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक सतीष सिंह मौके पर पहुंचे और घायल साइकिल सवार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
आरक्षक के सिर पर आई थी चोटें
बताया गया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरक्षक के साथ गाली-गलौज की गई तथा उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में चोट आई।
विज्ञापन
बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल आरक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- MP News: रायसेन-भोपाल मार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर में पांच की मौत, 35 मुसाफिर घायल
जानें कौन-कौन थे शामिल?
आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने चरहेट निवासी विपिन पांडे, सुदीप पांडे, ओमकार सेन, राजा नापित और नन्हू पनिका के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की भूमिका और घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X