सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Rajya Sabha elections: BJP attacks Congress's internal strife, Ashish Agarwal says cross-voting is no longe

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा हमलावर, आशीष अग्रवाल बोले-क्रॉस वोटिंग अब केवल आशंका नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 05 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस के भीतर उम्मीदवार चयन को लेकर सामने आ रहे असंतोष को मुद्दा बनाते हुए हमला बोला है।

MP Rajya Sabha elections: BJP attacks Congress's internal strife, Ashish Agarwal says cross-voting is no longe
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपनी सीट पर वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी के चयन के बाद पार्टी के भीतर असहमति की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक और नेता मीनाक्षी नटराजन के नाम पर पूरी तरह सहमत नहीं थे। उम्मीदवार की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर हटाए गए, तीन आईपीएस इधर से उधर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस की स्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आंतरिक विरोध खुलकर सामने आने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्णयों पर अब कांग्रेस के अपने नेता और कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं। आशीष अग्रवाल ने कहा कि क्रॉस वोटिंग अब केवल एक आशंका नहीं रह गई है, बल्कि इसके संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। उनके अनुसार कांग्रेस के भीतर बढ़ती नाराजगी यह दर्शाती है कि पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनीतिक दल के अपने लोग ही नेतृत्व के निर्णयों पर सवाल उठाने लगें, तो यह चुनावी चुनौती और आंतरिक असंतोष का संकेत माना जाता है। राज्यसभा चुनाव को लेकर अब सभी की नजरें मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस के भीतर कथित असंतोष को लगातार चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम  मोहन ने लगाया अशोक का पौधा, बोले- कोलारस में सरकार चीनी फैक्ट्री को दोबारा शुरू करेगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed