{"_id":"69eda484853d5a363d02c8dc","slug":"high-speed-car-hits-bike-one-dead-two-seriously-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4211783-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल में हुआ सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; दो गंभीर घायलों का उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल में हुआ सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; दो गंभीर घायलों का उपचार जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर खड़ी दुर्घनाग्रस्त कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हरदी मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, धमनी कला निवासी 52 वर्षीय रामरसीले सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हरदी मेन रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामरसीले सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- MP: मृत शिक्षक कैसे आएगा जनगणना ड्यूटी पर? लिस्ट में नाम देखकर लोग हैरान; ट्रेनिंग के दौरान आई बड़ी लापरवाही
गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। बावजूद इसके, यातायात विभाग द्वारा सुरक्षा नियमों को लेकर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। खासकर बाइक चालकों के लिए हेलमेट को लेकर जागरूकता कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X