फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime Man Arrested in Shahdol After Killing Wife with Axe Following Domestic Dispute

MP: बाहर से लौटे पति का खौफनाक कदम, विवाद के बाद पत्नी की निर्मम हत्या; परिजनों की मुस्तैदी से पकड़ाया आरोपी

Wed, 12 Aug 2026 10:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के सरईकापा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वास्तविक वजह का पता पूछताछ के बाद चलेगा।

विज्ञापन
MP Crime Man Arrested in Shahdol After Killing Wife with Axe Following Domestic Dispute
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के सरईकापा गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना देर शाम की बताई जा रही है। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपी पति को एक कमरे में बंद कर दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुढ़ार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की
जानकारी के अनुसार, सरईकापा निवासी काजल बैगा (23) की उसके पति सुनील बैगा ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने काजल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को घटना को जानकारी दी गई
घटना के बाद परिवार के लोगों ने आरोपी पति को कमरे में बंद कर दिया, ताकि वह मौके से भाग न सके। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या! सिर धड़ से किया अलग, प्राइवेट पार्ट भी काटा; जांच में जुटी पुलिस

जांच के बाद होगा खुलासा
बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील बैगा बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव वापस लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका व्यवहार सनकी बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। बुढ़ार पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed