{"_id":"6a3f5b4faedae9776006d3e3","slug":"lightning-strike-tragedy-11-year-old-girl-and-elderly-woman-die-while-gathering-mangoes-and-mahua-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4440350-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, एक नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत; आम व महुआ बीन रही थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा, एक नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत; आम व महुआ बीन रही थीं
Sat, 27 Jun 2026 01:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:33 PM IST
सार
शहडोल में मानसून की पहली तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 11 वर्षीय बालिका शामिल हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में मानसून की दस्तक के साथ मौसम ने अचानक करवट ली। शुक्रवार शाम को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसी दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक 11 वर्षीय बालिका शामिल हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव की है। पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय फुलची बाई कोल जंगल में महुआ की डोरी (महुआ के फल/बीज) बीनने गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल
दूसरी घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांधिया गांव में हुई। यहां तेज हवा चलने के बाद घर के सामने लगे आम के पेड़ के नीचे गिरे आम बीनने गई 11 वर्षीय प्रियांशी रैदास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खौफनाक वारदात: मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या
प्रशासन ने लोगों से ये अपील की
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होना सामने आया है।
मानसून के दौरान मौसम विभाग लगातार खराब मौसम और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी करता रहा है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या जंगलों में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।