{"_id":"69801e165f164aa26c0c2095","slug":"major-accident-on-shahpur-malachua-road-a-cargo-vehicle-full-of-laborers-overturned-in-a-drain-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3907059-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर बड़ा हादसा, मजदूरों से भरा वाहन नाले में पलटा, दस गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर बड़ा हादसा, मजदूरों से भरा वाहन नाले में पलटा, दस गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर मजदूरों से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में 10 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि पांच को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घायलों का जारी उपचार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर-मालाचुआ मार्ग पर सुबह मजदूरों से भरा मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा। हादसे में वाहन में सवार दस ग्रामीणों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच अन्य को मामूली चोट आने पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के अंतिम छोर के ग्राम पड़मनिया खुर्द और ग्राम कुंई से ग्रामीणों को मालवाहक वाहन के जरिए शहर मजदूरी कराने के लिए लाया जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे शाहपुर और मालाचुआ के बीच अचानक वाहन का स्टेरिंग जाम हो गया, जिससे तेज रफ्तार मालवाहक संतुलन खो बैठा और सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शहडोल लाया गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल
अगरिया बैगा (18), राजकली बैगा (18), दिल्ला बाई सिंह (48), अंगूर बाई सिंह (35), प्यारा बाई यादव (36), शांति बाई सिंह (35), रामेश सिंह (42), चमेली सिंह (15), कलावती सिंह (22) और अनीता सिंह (20) शामिल हैं। वहीं भुंगिया बाई, द्रोपति बाई, सुनीता सिंह, सविता बाई सहित दो-तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। माल वाहक वाहनों में दर्जनों लोगों को बैठाया जा रहा है, सवारियां ढोई जा रही है, लेकिन यातायात विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे लगातार हादसो में इजाफा हो रहा है।
ये भी पढ़ें- उज्जैन में मचेगी शिव-विवाह उत्सव की धूम, बाबा महाकाल नौ स्वरूपों मे देंगे दर्शन, तैयारियां जारीं
फ्री में बांटे गए हेलमेट, केवल दिखावा
अभी बीते दिनों यातायात विभाग के द्वारा कुछ लोगों को फ्री में हेलमेट बांटे गए थे और उन्हें जागरूक किया गया था कि बाइक चलाते समय हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए भी यातायात पुलिस काम करती है, लेकिन वह केवल कागजों में ही सीमित है, क्योंकि सड़कों पर बाइक चलाने वाले अधिकतर बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।
यातायात टीआई को निलंबित करने उठ चुकी मांग
जिले में लगातार सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। यातायात टीआई को निलंबित करने की मांग युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ने बीते दिनों उठाई थी। उन्होंने कहा था कि शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह जाम लगता है। यातायात की लापरवाही की वजह से आरक्षक महेश पाठक की जान गई थी। उसके बाद अनुपम गौतम ने यातायात टीआई संजय जायसवाल को निलंबित करने की मांग की थी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X