सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Grocery shop in Byahari robbed at knife point

Shahdol News: ब्यौहारी में किराना दुकान में चाकू के बल पर लूटपाट, बुलेट में सवार होकर आए थे बदमाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 03 Nov 2025 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित उमेश कुमार गौतम ने बताया कि बदमाश सिगरेट और नमकीन लेने के बहाने दुकान में आए थे। पैसे मांगने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों हैप्पी दुबे, प्रभात पटेल, आशीष साकेत और उदय पांडे की पहचान कर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Shahdol News: Grocery shop in Byahari robbed at knife point
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ब्यौहारी में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अब एक किराना दुकान में घुस कर चाकू की नोक में चार बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और नकद हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश एक बुलेट में सवार होकर पहुंचे थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। घटना जोरा गांव में घटी है।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के रहने वाले उमेश कुमार गौतम जो एक किराना दुकान संचालक है। वह बीती रात में अपनी दुकान में बैठे थे। तभी एक बुलेट में सवार होकर चार बदमाश उनकी दुकान पहुंचे और दुकानदार से सिगरेट डिस्पोजल और नमकीन लिया। जब दुकानदार ने आरोपियों से पैसे की मांग की तो बदमाशों ने चाकू निकाल कर उमेश को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार उमेश कुमार गौतम के साथ चारों बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान में रखे नकद लगभग 15 हजार लूट कर फरार हो गए। घटना में उमेश को सिर और अन्य जगह चाकू लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजली बिल बकायादारों के लिए समाधान योजना का करेंगे शुभारंभ

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की। घायल को अस्पताल ले जाया गया और उपचार करवाया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी की पहचान कर ली है। हैप्पी दुबे, प्रभात पटेल, आशीष साकेत, उदय पांडे पर पुलिस ने गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed