{"_id":"6a3f30fca2eafedb5c09f888","slug":"speeding-trailer-runs-over-motorcyclists-businessmans-son-killed-one-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4440335-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, व्यापारी के बेटे की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, व्यापारी के बेटे की मौत; एक घायल
Sat, 27 Jun 2026 08:26 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:26 AM IST
सार
शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में धुरवार टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में शुक्रवार देर रात सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी निवासी अभिषेक गुप्ता (22) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से शहडोल से रसमोहनी लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर की चपेट में आ गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का उपचार जारी है। बताया गया कि मृतक अभिषेक रसमोहनी गांव के किराना व्यापारी निलेश गुप्ता का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
ट्रेलर चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Indore News: मल्टी बनाने के लिए की खुदाई से इंदौर में धंस गई सड़क और पेयजल लाइन, निगम ने ठोका जुर्माना
हाईवे के किनारे खड़े वाहन हैं बड़ी परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहडोल-बुढार हाईवे पर सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग लंबे समय से बनी हुई है। सोहागपुर थाना क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज चौक तक ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने दिन-रात ट्रक और ट्रेलर खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायतें होने के बावजूद यातायात विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों ने हाईवे पर अवैध पार्किंग हटाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।