सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman dies, two injured after tree falls in Haat Bazaar, roofs of several houses blown away

शहडोल में आंधी-तूफान हुआ भयावह: हाट बाजार में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत, दो घायल; कई घरों के छप्पड़ उड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल में तेज आंधी-तूफान के दौरान हाट बाजार के पास महुआ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

Woman dies, two injured after tree falls in Haat Bazaar, roofs of several houses blown away
तेज आंधी-तूफान कई परिवारों पर भारी पड़ गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल में शुक्रवार देर शाम आया तेज आंधी-तूफान कई परिवारों पर भारी पड़ गया। अमलाई थाना क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के बीच हुए हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं कई गांवों में घरों के छप्पड़ उड़ने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।वही केशवाही में साइकल सवार किसान के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी भी मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था। देर शाम अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बाजार के पास खड़ा एक बड़ा महुआ का पेड़ तेज हवा के कारण गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में सब्जी दुकान लगाकर बैठी महिला सोहागी महरा आ गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद हाट बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज बारिश और आंधी के कारण लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते नजर आए। जब मौसम कुछ शांत हुआ तब स्थानीय लोग पेड़ के नीचे दबी महिला को निकालने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


केशवाही में पेड़ गिरने से किसान की मौत
वही, दूसरी घटना केशवाही क्षेत्र में शक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान एक दर्दनाक हादसे में साइकिल से घर लौट रहे किसान की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामखिलावन सिंह गोंड 58 वर्ष निवासी मलया गिरवा शक्रवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गया था। शाम को वह साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान अचानक तेज हवा और तूफान शुरू हो गया। रास्ते में एक भारी पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केशवाही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाकर किसान को बाहर निकाला और मर्ग कायम करते हुए आगे की जांच शुरू की।


कई घरों के उड़ गए छप्पड़
वहीं, गिरवा के पास स्थित मलाया गांव में भी आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवा के कारण राजभान कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा सहित आधा दर्जन से अधिक परिवारों के घरों के छप्पड़ उड़ गए। छप्पड़ उड़ने से घरों में पानी भर गया और घरेलू सामान खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि तूफान से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें- भोजशाला पर एएसआई का बड़ा फैसला: नया आदेश जारी, अब बिना किसी रोक-टोक के होगी 365 दिन पूजा; मस्जिद का नाम हटा

पुलिस ने शुरू की जांच
अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पेड़ गिरने से महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed