{"_id":"6980409dbe56af15ff0bcca4","slug":"suspicious-deaths-of-two-tigers-in-jaisinghnagar-forest-range-spark-panic-feared-electrocution-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3907092-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में दो बाघों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में दो बाघों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार
जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मसिरा सर्किल में एक बाघ और एक बाघिन के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव 200 मीटर की दूरी पर मिले। करंट से मौत की आशंका है। वन विभाग ने क्षेत्र घेरकर डॉग स्क्वॉड से जांच शुरू कर दी है।
बाघ। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सर्किल मसिरा के आरएफ 382 के पास एक बाघ और एक बाघिन के संदिग्ध शव मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल डॉग स्क्वॉड सहित कई टीमें क्षेत्र में सघन सर्चिंग कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को सबसे पहले एक बाघ का शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। इसी दौरान सोमवार तड़के उसी स्थान के आसपास एक बाघिन का शव भी बरामद हुआ, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। दोनों शव राजस्व क्षेत्र में एक-दूसरे से करीब 200 मीटर की दूर के अंतराल में पाये गए।
सूत्रों के अनुसार दोनों बाघों की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वन विभाग ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा
घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ तरुणा वर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि दो बाघों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम रिपोर्ट से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
फिलहाल वन विभाग की डॉग स्क्वॉड टीम, फील्ड स्टाफ और अन्य विशेषज्ञ दल क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह प्राकृतिक मौत है या फिर किसी तरह की साजिश अथवा अवैध गतिविधि का मामला। इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों और आम लोगों में भी चिंता का माहौल है। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X