सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident in the labor room of Shahdol hospital: Newborn dies after the table breaks during delivery

MP: अस्पताल में दर्दनाक हादसा, प्रसव के दौरान टेबल से गिरी प्रसूता; नवजात की मौत के बाद व्यवस्थाओं पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता के लेबर टेबल से नीचे गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता घायल हो गई। 

Tragic accident in the labor room of Shahdol hospital: Newborn dies after the table breaks during delivery
उमा साकेत।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी उमा साकेत को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Trending Videos


प्रसव के दौरान अचानक वह नवजात शिशु सहित लेबर टेबल से नीचे गिर गईं। इस हादसे में नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गुस्सा
बताया जा रहा है कि शहडोल जिला स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाला जिला है, इसके बावजूद यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में रहती है। जिला अस्पताल में लापरवाही और पैसे लेकर इलाज करने के आरोप पहले भी सामने आते रहे हैं। शनिवार को लेबर रूम से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

'सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया'
पीड़िता के पति मुकेश साकेत का आरोप है कि प्रसव के दौरान लेबर रूम में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि प्रसव के समय अचानक लेबर टेबल टूट गया, जिससे उमा साकेत और नवजात नीचे गिर गए।


परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें काफी देर तक प्रसूता से मिलने नहीं दिया। बाद में उमा साकेत को अचेत अवस्था में बाहर लाया गया और बताया गया कि मृत शिशु का जन्म हुआ है।

वहीं वर्तमान में पीएनसी वार्ड में भर्ती उमा साकेत ने भी बताया कि प्रसव के दौरान टेबल टूटने से वह नीचे गिर गई थीं। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गिरने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार भी लेबर टेबल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे प्रसूता और नवजात दोनों नीचे गिर पड़े।

ये भी पढ़ें- मां तुझे सलाम: बाइक सवार गर्भवती महिला पुल से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ जानें क्या बोल रहे?
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में लापरवाही से इनकार किया है। सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ का कहना है कि उन्होंने स्वयं लेबर रूम का निरीक्षण किया है और टेबल टूटने जैसी कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। उनके अनुसार महिला का वजन अधिक होने के कारण प्रसव के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गर्भ में बच्चा आड़ा फंसा हुआ था, जो नवजात की मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल इस घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed