सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic road accident in Bedra: Three killed in car-bike collision, panic ensues

शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

Tragic road accident in Bedra: Three killed in car-bike collision, panic ensues
घटना स्थल पर खड़ी कार।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर मार्ग पर स्थित बेडरा गांव के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों और एक युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं कार सवार एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

कार व बाइक की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाइक में सवार दो युवक और एक युवती किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बेडरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: 12वीं के रिजल्ट ने उजाड़ दिया परिवार, छात्र की आत्महत्या के सदमे में दादी की भी मौत

पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने हादसे में शामिल कार और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबर लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके थे। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भन्नी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed