सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife jumps into a well to save husband; husband dies; wife fights for life in hospital

Shahdol News: कुएं में गिरे पति को बचाने कूदी पत्नी, पर नहीं बचा पाई सुहाग, अब खुद भी लड़ रही मौत से जंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दुडोल में कुएं से पानी निकालते समय पंच राकेश सिंह कुएं में गिरकर मौत का शिकार हो गए। पति को बचाने कूदी पत्नी गंभीर घायल हुई। ग्रामीणों ने महिला को बचाया, गांव में शोक का माहौल है। 

Wife jumps into a well to save husband; husband dies; wife fights for life in hospital
पति की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के बीच गहरे प्रेम और साहस को दर्शाने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। ग्राम तेन्दुडोल में कुएं में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति को बचाने के लिए कुएं में कूदने वाली पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक गांव का पंच था।

Trending Videos


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दुडोल निवासी राकेश सिंह पिता दशरथ सिंह (32), जो गांव के पंच भी थे, अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे कुएं में गिर गए। घटना के समय उनकी पत्नी सुमिला सिंह कुएं के पास ही मौजूद थीं। पति को कुएं में गिरता देख सुमिला ने बिना किसी परवाह के अपनी जान की बाजी लगाते हुए उन्हें बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा

कुएं से आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सुमिला सिंह को किसी तरह कुएं से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राकेश सिंह को बाहर निकालने में देर हो गई। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि राकेश सिंह की मौत कुएं में डूबने से हुई है। महिला को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव के पंच की असामयिक मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख है। वहीं पत्नी द्वारा दिखाए गए साहस और प्रेम की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed