सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP News People celebrated the birthday of this special cow by cutting cake in Shajapur

MP News: केक काटकर लोगों ने मनाया इस स्पेशल गाय का बर्थडे, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हुए शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Shajapur Cow Birthday: इंसान और जानवरों के बीच प्यार के कई किस्से आपने सुने होंगे। कुछ ऐसी ही अनोखी कहानी मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले से सामने आई है। यहां लोगों ने एक गाय का पहला जन्मदिन काफी अनोखे तरीके से मनाया। लोगों ने केक काटा, इतना ही नहीं गाय की आरती भी उतारी गई।

MP News People celebrated the birthday of this special cow by cutting cake in Shajapur
लोगों ने गाय का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंसानों का जन्मदिन तो हर कोई मनाता है, लेकिन जानवरों के जन्मदिन बहुत कम मनाए जाते हैं। शाजापुर के आदित्य नगर की गली नंबर पांच में एक गाय की बछड़ी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और केक काटकर खुशियां मनाई गई। यहां पशु प्रेमियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। 

Trending Videos


बता दें कि आदित्य नगर की गली नंबर पांच में एक बछिया आवारा घूमा करती थी। गली के निवासियों ने गौप्रेम की अनूठी मिसाल पेश करते हुए इसे पालना शुरू किया और इसका नाम पूर्णी रखा। रहवासियों ने बताया, इसका जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए सभी इसे प्यार से पूर्णी कहने लगे। पूर्णी भी सबकी चहेती बन गई। गुरुवार रात को पूर्णी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णी को भी नहला कर अच्छे से तैयार किया और कालोनी के सभी लोगों ने इकट्ठा होकर केक काटा और धूमधाम से जन्मदिन मनाया। यह उत्सव शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। आदित्य नगर में पूर्णी एक सदस्य के रूप में रह रही है। बच्चों जैसे ही नाज-नखरे करती है, इशारों में अपनी इच्छाओं को भी समझाती है।

गली के रहवासी करते हैं पूरी व्यवस्था
पूर्णी आदित्य नगर की गली नंबर पांच में आवारा घूमती थी। पूर्णी का रंग काला है और दिखने में भी वह बहुत सुंदर है। गली में बच्चों के साथ वह मस्ती करने लगी और हर परिवार से उसका जुड़ाव हो गया। गली के रहवासियों ने उसे पालतू बना लिया और सभी मिलकर उसे पालने लगे। गली में उसके रहने से लेकर खाने एवं पानी की व्यवस्था सभी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed