सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Collector had done the work of provoking the drivers driver statement

Shajapur Collector: कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था...जो हुआ ठीक है, ड्राइवर का बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में बुधवार को बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल हटा दिया है। दरअसल, कलेक्टर पर ड्राइवर से बदसलूकी के आरोप हैं। वहीं, ड्राइवर ने कहा कि शाजापुर कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था, जो हुआ ठीक है।

Shajapur Collector had done the work of provoking the drivers driver statement
पप्पू अहिरवार, ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर में मंगलवार को कलेक्टर और ड्राइवरों के बीच आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल ने भड़कीले अंदाज में एक ड्राइवर से उसकी औकात तक पूछ डाली थी। घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास भी जा पहुंचे।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने स्पष्टीकरण के रूप में अपना एक वीडियो जारी करते हुए यह भी कहा, उनका इरादा ड्राइवरों को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने गैर कानूनी तरीके से विरोध न करने को लेकर समझाइश दी थी। लेकिन उनका यह स्पष्टीकरण भी काम नहीं आया और बुधवार सुबह सीएम मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर को वहां से हटा दिया और उनकी जगह रिजु बाफना को शाजापुर कलेक्टर बना दिया।



वहीं, पूरे घटनाक्रम के बाद ड्राइवर भी मीडिया के सामने आया। जहां उसने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कलेक्टर साहब ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था और प्रशासन ने जो भी निर्णय लिया है, उसको हम मानते हैं। ड्राइवर पप्पू अहिरवार का कहना था कि हम ड्राइवर लोग हमारी समस्या से कलेक्टर साहब को अवगत करवा रहे थे। तभी कलेक्टर साहब मेरे ऊपर भड़क गए और मेरी औकात के बारे में बात करने लगे।

जब ड्राइवर से यह प्रश्न किया गया कि कलेक्टर को हटा दिया गया है, इसमें आप क्या कहेंगे? तो उसका कहना था कि मैं एक छोटा सा ड्राइवर हूं, इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता और मैं कुछ नहीं जानता कि मुझे क्या कहना है। बाद में ड्राइवर ने जरूर यह कहा कि कलेक्टर ने ड्राइवरों को भड़काने का काम किया था। इस पर प्रशासन ने जो निर्णय लिया है, वह पालन करते हैं और उसे मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed