सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Doctors Refer Pregnant Woman To Shajapur She Delivers In Ambulance

Shajapur: डॉक्टरों ने प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला को शाजापुर किया रैफर, एंबुलेंस में ही हो गई डिलीवरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था बेहाल है। शुजालपुर के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक प्रसूता को शाजापुर रैफर किया। रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। पति ने डॉक्टरों पर बिना देखे रैफर करने का आरोप लगाया है। 
 

Shajapur Doctors Refer Pregnant Woman To Shajapur She Delivers In Ambulance
शाजापुर में एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा सुरक्षित है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के शुजालपुर का सिविल अस्पताल इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। एंबुलेंस में ही एक प्रसूता महिला की डिलीवरी हो गई।

Trending Videos


एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला का पति प्रीतम जाटव अपनी पत्नी रानी को डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल शुजालपुर लाया था। उसका आरोप है कि डॉक्टरों ने रानी को देखे बिना ही उसकी स्थिति गंभीर बताई और उसे शाजापुर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जल्दबाजी में प्रीतम जाटव ने 108 एंबुलेंस की मदद से रानी को शाजापुर ले जा रहा था। मझानीया गांव के समीप एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। रानी के पति प्रीतम जाटव ने इस दौरान एक वीडियो बनाया, जिसमें वह एंबुलेंस से ही पूरे मामले की जानकारी दे रहा है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी रानी जाटव को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल शुजालपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे बिना देखे ही शाजापुर रैफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रानी ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जिला चिकित्सालय लाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने प्रसूता एवं उसके बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को आईसीयू में एडमिट कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा और जच्चा दोनों ही सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed