{"_id":"656ed3f386c516b5f80b7284","slug":"shajapur-news-farmers-angry-over-bidding-for-their-produce-at-low-prices-in-agricultural-produce-market-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: कृषि उपज मंडी में हंगामा; कम भाव में उपज की बोली लगाने पर नाराज हुए किसान, मंडी गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: कृषि उपज मंडी में हंगामा; कम भाव में उपज की बोली लगाने पर नाराज हुए किसान, मंडी गेट पर जड़ा ताला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Ruckus in Agricultural Produce Market: किसानों का आरोप है कि उनकी उपज की कम भाव में व्यापारियों द्वारा बोली लगाई जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद सभी किसानों ने एकमत होकर मंडी गेट पर ताला लगाकर जमकर हंगामा कर दिया। जानें पूरा मामला...।
कृषि उपज मंडी में हंगामें के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों ने कम भाव में उनकी उपज की बोली लगाने को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट पर ताला भी जड़ दिया, जिसको लेकर मंडी प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर मामले को शांत करवाया। वहीं, व्यापारी संघ ने एक व्यक्ति पर शराब पीकर अश्लील गालियां और मंडी बंद करने का आरोप भी लगाया है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, शाजापुर जिले की कृषि उपज मंडी में उस समय हंगामा हो गया, जब सुबह कृषि उपज मंडी में रोज की तरह किसान अपनी उपज लेकर आए थे। उस दौरान व्यापारी उनकी उपज की बोली लगाकर खरीदी कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि उनकी उपज की कम भाव में व्यापारियों द्वारा बोली लगाई जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद सभी किसानों ने एकमत होकर मंडी गेट पर ताला लगाकर जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, व्यापारी संघ का कहना है कि किसानों के बीच एक व्यक्ति जिसने शराब पीकर इस पूरे हंगामे को शुरू करवाया। उसको लेकर उन्होंने एक वीडियो होने की बात भी कही है। व्यापारी संघ का कहना है कि मंडी बोली को लेकर किसानों के बीच और व्यापारियों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है।
लेकिन जब कृषि उपज मंडी प्रभारी सचिव चन्दर सिंह परमार से बात की गई। तब उन्होंने बताया कि एक किसान की उपज 27 सौ रुपये के आसपास बोली लगाई गई थी। इसके बाद किसान आक्रोशित हुए और उन्होंने मंडी गेट पर ताला लगा दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। बताया जा रहा है कि फिलहाल मंडी में हंगामा खत्म हो चुका है और सुचारु रूप से मंडी में किसानों की उपज की बोली लगना भी शुरू हो गई है।

कमेंट
कमेंट X