{"_id":"664f4f75c3e658db46018134","slug":"shajapur-news-fire-in-wind-mill-fear-of-loss-worth-lakhs-of-rupees-technical-team-engaged-in-investigation-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: पवन चक्की में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, जांच में जुटी टेक्निकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: पवन चक्की में लगी आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, जांच में जुटी टेक्निकल टीम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 May 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर जिले में स्थित पवन चक्की में आग लग गई। इस दौरान लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल, टेक्निकल टीम जांच में जुटी हुई है।
पवन चक्की में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर शहर से सटे लाहौरी सांप खेड़ा के बड़ले पर पवन चक्की विंड मेल में गुरुवार की दोपहर में अचानक जोरदार आग लग गई। आसपास के इलाके में धुआं ही धुआं हो गया।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और अचानक पवन चक्की में शार्ट सर्किट हुआ और विंड मेल में आग लग गई। आग लगते ही खतरनाक धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पवन चक्की के अधिकारियों को दी। वहीं, आग लगने का वीडियो अपने मोबाइल से कैद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से पवन चक्की में आग लगी और आसपास के क्षेत्र में जमकर धुआं ही धुआं उठने लगा। फिलहाल, पवन चक्की से संबंधित अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। पवन चक्की में लगने वाली आग से लाखों रुपये के नुकसान के आशंका जताई जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि अधिक तापमान भी आग का कारण हो सकता है। फिलहाल, टेक्निकल टीम पवन चक्की में लगने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

कमेंट
कमेंट X