सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur Nonveg was being prepared government school children came to attend entrance ceremony returned home

Shajapur: सरकारी स्कूल में बन रहा था नॉनवेज, प्रवेशोत्सव में शामिल होने आए बच्चे घर लौटे, महिला टीचर बोली...

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

शाजापुर जिले में ग्राम जादमी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को नॉनवेज बनाया जा रहा था। एक दिन पहले बकरा ईद थी और आज दूसरे दिन शासकीय स्कूल में नॉनवेज पार्टी की तैयारी हो रही थी। यहां पर प्राथमिक स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी भी संचालित होती है।

Shajapur Nonveg was being prepared government school children came to attend entrance ceremony returned home
शासकीय स्कूल, जादमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में मंगलवार को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई। सभी स्कूलों में बच्चों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। लेकिन शाजापुर के ग्राम जादमी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूल आए छात्रों को लौटना पड़ा। क्योंकि यहां स्कूल परिवार में नॉनवेज पक रहा था। महिला टीचर का कहना है कि सरपंच के कहने पर यहां कुछ लोग रुके थे। उनके लिए नॉनवेज बन रहा था। यहां बैठना भी मुश्किल हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

Trending Videos


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू शर्मा ने बताया, वह सुबह 10 बजे स्कूल पहुंची थीं। यहां पर परिसर में खाना बनाया जा रहा था। पूछने पर पता चला कि यहां नॉनवेज पक रहा है। स्कूल का पहला दिन होने से सुबह आंगनबाड़ी वाले बच्चे आ गए थे। उनका हम स्वागत करने वाले थे। लेकिन नाॅनवेज पकने के कारण यहां पर खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। इस कारण कुछ देर बाद परिजन अपने बच्चाें के लेकर चले गए। नॉनवेज बनने के कारण मुझे भी बैठने में दिक्कत आ रही थी। इस कारण मैंने स्कूल का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और अंदर बैठी रही। बच्चों के घर लौटने के बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो वे तत्काल स्कूल पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया तो नॉनवेज को वहां से हटाया जाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और उसे संबंधित अधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षक नंदराम बैरागी ने बताया, हमारी ओर से किसी को रहने की परमिशन नहीं दी गई थी। सरपंच ने द्वारा कुछ लोगों को यहां ठहराया गया था। उन्हीं के लिए स्कूल के ग्राउंड में नॉनवेज बन रहा था। हमने पूछा तो बताया कि हमें कहा गया बाटी और सब्जी बन रही है। पहले हमें नहीं पता था कि यहां पर नॉनवेज पक रहा है। वहीं, नॉनवेज पका रहे पीर खां ने कहा कि हमारे घर का काम चल रहा है, यहां पर जगह खाली थी। इसलिए हम यहां पर साइड में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। कल बकरीद थी, इस कारण आज हम नॉनवेज बना रहे थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक शिक्षक ने बताया कि सरपंच के कहने पर परिवार यहां रुका था। यह शासकीय प्राथमिक स्कूल है। यहीं पर आंगनबाड़ी भी संचालित होती है। वहीं, मामले में सरपंच रतनलाल ने बताया कि मैंने रहने के लिए मौखिक परमिशन दी थी। मुझे नहीं पता वहां क्या बनाया जा रहा है।

ग्रामीण शिकायत करने पहुंचे
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में नॉनवेज बनाने की सूचना मिली थी। इस पर हम स्कूल पहुंचे थे। वहां से नाॅनवेज को तत्काल हटवाया गया। हमने मामले को लेकर कलेक्टर के नाम शिकायत आवेदन दिया है। डीपीसी राजेन्द्र क्षिप्रे ने बताया, शासकीय स्कूल में नॉनवेज बनने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। बीआरसी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed