{"_id":"66b2473f54ae340c530bd392","slug":"shajapur-woman-slept-on-railway-track-commit-suicide-coaches-of-goods-train-passed-over-her-but-she-survived-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर सो गई महिला, ऊपर से गुजरे मालगाड़ी के डिब्बे, फिर भी बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर सो गई महिला, ऊपर से गुजरे मालगाड़ी के डिब्बे, फिर भी बच गई जान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार
आत्महत्या करने के लिए एक महिला रेलवे ट्रैक पर सो गई। इसी दौरान मालगाड़ी वहां यानी उसके ऊपर से गुजर गई, फिर भी उसकी जान सलामत रही।
महिला को ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में ग्राम रथभंवर के पास रेलवे पटरी पर एक महिला आत्महत्या करने के लिए सो गई। उसके ऊपर से मालगाड़ी की कई डिब्बे भी गुजर गए। लेकिन उसे खरोच तक नहीं आई।
Trending Videos
इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि महिला पटरी के बीच में सोई हुई है और उसके ऊपर से मालगाड़ी के डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर रहे हैं। हालांकि, जब रेल के ड्राइवर को महिला के पटरी पर सोए होने की जानकारी लगी तो उसने ब्रेक लगाए और रेल को रोका। इसके बाद रेल कर्मी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को पटरी से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी बेरछा थाना पुलिस को दी गई। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घटनाक्रम पिछले बुधवार का है। सुंदरसी निवासी महिला कंचन बाई उम्र 80 वर्ष घरेलू विवाद से नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से रेल की पटरी के बीच सो गई थी। उसके ऊपर से मालगाड़ी के कई डिब्बे भी गुजर गए। लेकिन महिला की किस्मत अच्छी थी और उसे खरोच तक नहीं आई। महिला से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपने घर वालों के बारे में बताया। महिला के बेटे ईश्वर सिंह को मौके पर बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द किया गया।

कमेंट
कमेंट X