सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur: Young man was missing for three days, body found hanging upside down on a tree

Shajapur: तीन दिन से लापता था युवक, पेड़ पर उलटा लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक नरेंद्र की लाश सड़क के किनारे झाड़ियों में पांव के सहारे उल्टी लटकी हुई मिली है। इससे हत्या, एक्सीडेंट और आत्महत्या जैसा आकलन किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Shajapur: Young man was missing for three days, body found hanging upside down on a tree
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर में रविवार को सुबह 10 बजे पिपलोदा नोलाय गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव उलटा लटका हुआ मिला है। संसलाई पुलिस मौका स्थल पहुंची और शव का मौका पंचनामा बनाकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय शाजापुर भिजवाया। 
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक युवक बेरछा थाना के रंथभंवर गांव निवासी नरेंद्र पिता अनूप सिंह मीणा (34) के रूप में शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र पिछले दो-तीन दिनों से लापता था। नोलाय के पास किसी की लाश मिलने की सूचना मिली थी। भाई मौके पर पहुंचा और देखा तो वह शव गुमशुदा नरेंद्र का ही निकला। सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत, एसआई आरसी चौहान आरक्षक विष्णु दांगी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक नरेंद्र की लाश सड़क के किनारे झाड़ियों में पांव के सहारे उल्टी लटकी हुई मिली है। इससे हत्या, एक्सीडेंट और आत्महत्या जैसा आकलन किया जा सकता है। वहीं मौत किन परिस्थितियों में हुई, उसने आत्महत्या की, हत्त्या या एक्सीडेंट की कोई और वजह है इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम नरेंद्र पिता अनोप सिंह है। शादी में नोलाय गांव आया हुआ था। तीन दिन पहले उसके भाई को भी मिला था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई है, सारे एंगल की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed