सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Uproar over tampering with saffron flag in Shujalpur

MP News: शुजालपुर में भगवा ध्वज के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुआ बवाल, 8 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Jan 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

MP News: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर के समीप आने वाले ग्राम मायापुर मगरोला में शनिवार को भगवा ध्वज के साथ हुई छेड़छाड़ की बात को लेकर विवाद हो गया और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

Uproar over tampering with saffron flag in Shujalpur
शुजालपुर में भगवा ध्वज के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भगवा ध्वज के साथ हुई छेड़छाड़ की बात को लेकर विवाद हो गया। उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़ गए और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासनिक वा पुलिस अधिकारियों की समझाइश वा कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और जाम खोला गया।

Trending Videos

वहीं मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सिटी थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए सबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। जिसके पश्चात पुलिस ने उक्त मामले में लिप्त 8 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक भावनाएं आहत की गई
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार एक पक्ष के द्वारा भगवा ध्वज के साथ छेड़छाड़ करके दूसरे पक्ष की धार्मिक भावनाएं आहत की गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है। उक्त मामले में एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed