Sheopur News: पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़ा तो पंचायत में कबूला जुर्म फिर हो गया फरार
श्योपुर के वीरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप पति पर है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पंचायत में पूछताछ की, जहां उसने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया। पुलिस को सूचना देने के दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर के वीरपुर थाना क्षेत्र के काऊपुरा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी गांव से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जहां आरोपी ने कथित तौर पर जुर्म कबूल किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
वीरपुर थाना क्षेत्र के काऊपुरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की हत्या की खबर सामने आई। आरोप है कि महिला की उसके ही पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गांव से चुपचाप भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में मौजूद लोगों के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर अपने मुंह से पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, ताकि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जा सके।
ये भी पढ़ें- AI का गजब उपयोग: महाकाल आए युवक ने जूता खो जाने पर ली चैटजीपीटी की मदद, चंद सेकंड में मिल गई सफलता
लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वीरपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस महिला की मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।
