{"_id":"662d0da9d80eb48faf00e1ac","slug":"cm-mohan-yadav-says-in-shivpuri-if-your-vote-will-go-in-name-of-maharaj-then-go-lord-shri-krishna-modi-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Polls: शिवपुरी में CM मोहन बोले- आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Polls: शिवपुरी में CM मोहन बोले- आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के बदरवास में सीएम मोहन यादव ने शनिवार को सभा की। सीएम यहां यादव वोटरों को साधने आए थे। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा, आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा।
सीएम मोहन यादव सहित अन्य बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में यादव वोटरों को साधने लिए बीजेपी को सीएम मोहन यादव को उतारना पड़ा है। शनिवार को सीएम मोहन यादव की इस संसदीय क्षेत्र के बदरवास में एक आमसभा हुई। इस आमसभा के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, भगवान कृष्ण को भी अपने बुआ के लड़के शिशुपाल की बली 100 गलतियां करने बाद देनी पड़ी थी। अब समय आ गया है, समाज को श्रीकृष्ण के चक्र को धारण कर चक्र चलाना है और कमल के फूल की बारिश करनी है।
Trending Videos
सीएम इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव के पिता को याद करते हुए कहा कि राव देशराज सिंह यादव की आत्मा भी आशीर्वाद दे रही होगी। महाराज आप हमारे साथ आकर भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान सीएम ने यादव समाज से कहा कि आपका वोट महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) के नाम जाएगा तो यह वोट भगवान श्रीकृष्ण के नाम जाएगा, मोदी के नाम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये मेरी और आपकी इज्जत का सवाल है
सभा में सीएम मोहन यादव को कहना पड़ा कि ये मेरी और आपकी इज्जत का सवाल है। महाराज को वोट भर-भर कर जाने चाहिए। इस मौके पर मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सीएम मोहन यादव ने बदरवास के अग्रवाल धर्मशाला में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बदरवास में बड़े पैमाने में बनने वाली मोदी जैकेट भी पहनाई गई। साथ ही जोरदार स्वागत किया गया।
ढाई लाख यादव वोटरों को साधना है
गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में ढ़ाई लाख यादव वोटर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बनाए गए राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपने समाज का अच्छा समर्थन मिल रहा है और ऐसे में अब सीएम मोहन यादव को यहां पर अब मैदान संभालना पड़ा है। सीएम मोहन यादव ने अपने यादव समाज को साधते हुए कहा कि पहले मुगल थे तब चुनाव नहीं होते थे। उस समय तलवार से बात होती थी। अब कोई कहे कि मैं तलवार चलाना जानता हूं, मैं यादव हूं तलवार चलाना जानता हूं। जो हथियार दोगे सब चला लूंगा। हथियार चलाना भगवान श्रीकृष्ण के समय से चला आ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस को मारकर भगवान कृष्ण ने शिक्षा-दीक्षा का उत्कृष्ठ उदाहरण दिया है। भगवान कंस को मारने के बाद कुर्सी पर नहीं बैठे। ये हमारे यादव समाज की परंपरा है। हमारा समाज कुर्सी का भूखा नहीं है। हमारा समाज शिक्षा-दीक्षा की महत्व को समझता है। यादव समाज हमेशा धर्म के मार्ग पर चलता है।
राम को न मानने वालों ने मंदिर बनने में अड़ंगा लगाया था
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम को न मानने वालों ने राम मंदिर बनने में अड़ंगा लगाए थे। फिर भी मंदिर बना जब मंदिर बना तो कांग्रेस के अहंकारी लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। उन्हें लगा की पाकिस्तान वाले बुला रहे हैं। ये कांग्रेस और उनके गठबंधन का अहंकार है। सीएम ने मंच से कहा कि अभी तो भगवान राम का मंदिर बना है, ये लोग जमुना जी वाले कृष्ण को भूल रहे हैं, वह भी बनेगा। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर बनाने की भी बात कही। कांग्रेस का गठबंधन और घमंड दोनों देख लिया है।
बदरवास में सिंधिया को मिला मुख्यमंत्री मोहन यादव का साथ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मध्यप्रदेश के बदरवास में भारतीय जनता पार्टी के गुना लोकसभा से प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंधिया परिवार का भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जब इल्तुत्मिस ने उज्जैन महाकाल का मंदिर तोड़ा तो मंदिर पुनर्निर्माण के साथ-साथ बाबा महाकाल को वहां पुनर्स्थापित करने का श्रेय भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वज महाराज राणो जी महाराज को जाता है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव हमारे रिवाज का चुनाव है, विकास का चुनाव है, धर्म के मार्ग का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हम भगवान कृष्ण के वंशज हैं। जैसे भगवान् कृष्ण ने हर कठिनाई का सामना करते हुए भी कभी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा, हम यदुवंशियों को भी कभी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना है। कांग्रेस शिशुपाल की तरह है, जो या तो बस गालियां देना जानती है या फिर सनातन का विरोध। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराना उनके इसी तुष्टीकरण और हिंदी विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने यदुवंशी समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे उंगलियों पर भी भगवान कृष्ण की तरह एक सुदर्शन चक्र है और सात मई को भाजपा के लिए कमल का बटन दबाकर हमें इस कांग्रेस रूपी शिशुपाल को ख़त्म करना है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट करके मोदी जी को मजबूती देनी है और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के बाद मथुरा में भगवान कृष्ण के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है।
सिंधिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया परिवार और बदरवास का रिश्ता राजनैतिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। सिंधिया ने कहा कि जब-जब बदरवास के मेरे इस परिवार पर विपत्ति आई है, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहा हूं और भविष्य में भी आपके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने 2011 की भीषण रेल दुर्घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि तीन घंटे के अंदर तत्कालीन रेल मंत्री के साथ मैं आपकी सेवा में उपस्थित था और वायु सेना की मदद से घायलों को भोपाल से लेकर ग्वालियर तक के अस्पतालों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए हर वर्ष लाइफ लाइन एक्सप्रेस लाने का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह ट्रेन यहां के लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई है, जहां ऑपरेशन सहित सारे इलाज निःशुल्क प्रदान किये जाते हैं।
सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि अभी जब हाल में ओलावृष्टि ने हमारे किसान भाइयों की तैयार फसल बर्बाद कर दी थी तो उनकी सहायता से वो 48 घंटों के अंदर हर किसान को उनके क्षति का मूल्यांकन कर उन्हें मुआवजा दिलाने में सफल रहे। यह एक ऐतिहासिक सफलता थी, जिसने हमारे किसान भाइयों का घाव भरने का काम किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो वो प्रदेश के हर वर्ग के दुःख के प्रति उदासीन थी। मुआवजा तो दूर उन्होंने किसानों की कभी सुध लेने की भी कोशिश नहीं की। सिंधिया ने कहा कि सात मई को हमें कमल का बटन दबाकर देश में फिर एक बार मोदी सरकार स्थापित करनी है। क्योंकि मोदी है तो 100% लाभ है, 100% सुशासन है, 100% विकास की गारंटी है।
ग्वालियर लोकसभा के करेरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर लोकसभा की करेरा विधानसभा में प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। डॉ. यादव ने कहा कि करेरा आने से पहले मूंगफली की याद आती है। जो देशी काजू का मजा यहां मिलता है, वो कहीं और नहीं मिलता। सरकार में बैठने के बाद हमने कहा कि हमारे यहां कृषि आधारित जो-जो उद्योग लग सकते हैं वो काम करें, जिससे किसानों की आय बढ़े। यशस्वी प्रधानमंत्री के माध्यम से हमारे क्षेत्र में हमको दो बड़ी योजनाएं मिली है। पार्वती काली सिंध चंबल योजना के माध्यम से 70 हजार करोड़ का बड़ा निवेश आया है, जिसके आधार पर आसपास के 10 जिलों में सिंचाई के लिए पानी और घर-घर में पीने के लिए नल से जल मिलेगा। 20 साल पहले यहां डाकूओं की बड़ी समस्या थी। यहां के विधायक ने डाकूओं के सफाया में बड़ा रोल अदा किया। कांग्रेस ने यहां के लोगों को लावारिस छोड़ा और यहां के पूरे क्षेत्र को बदनाम कर दिया।
सीएम मोहन ने कहा, देश के प्रधानमंत्री का पूरे देश में एक भी मकान नहीं हैं, लेकिन वो पूरे भारत के लिए जी रहे हैं, ये हमारा सौभाग्य है। बहन, बेटियों आप चिंता मत करना, हमारी सरकार ने जितनी योजना चालू की है। एक भी योजना बंद नहीं करेंगे। लाड़ली बहना योजना का पैसा भी आपको बराबर मिलता रहेगा, जिसका नाम योजना में छूट गया है, उसका नाम भी चुनाव के बाद जोड़ेंगे। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। सबका भला करने वाली सरकार है।
उन्होंने कहा, ग्वालियर लोकसभा में 1,200 करोड़ रुपये की लगात से चार लाख 24 हजार से अधिक परिवार को शुद्ध नल का जल पहुंचाने का संकल्प मोदी जी ने किया है। जल जीवन मिशन के माध्यम 381 करोड़ रुपये की लागत से एकल नल जल योजना और हर लोकसभा क्षेत्र में एक-एक नया मेडिकल कॉलेज हम खोलते जा रहे हैं। आने वाले समय में चीता प्रोजेक्ट के माध्यम इस क्षेत्र को लाभ मिलेगा। किसानों को खेती के अलावा पशुपालन के आधार पर भी दूध उत्पादन पर सरकार बोनस देगी। अभी तक गेंहू, धान का बोनस मिलता था। गेंहू के लिए 2,275 रुपये केंद्र सरकार दे रही है। सवा सौ रुपये राज्य सरकार देकर कुल 2,400 रुपये क्विंटल गेंहू हम खरीद रहे हैं। सरकार बनाते समय हमने कहा था 2700 रुपये क्विंटल देंगे, लेकिन 2700 रुपये पांच साल के लिए बोला। इसे बढ़ाते-बढ़ाते 3000 रुपये क्विंटल गेंहू खरीदेंगे। हमारी सरकार ने सीमा पर जवान और खेत में किसान, एक साथ दोनों को सम्मान देने का काम किया है।

कमेंट
कमेंट X