{"_id":"67a3240e331e4d2cc00f05ab","slug":"eow-raids-house-of-teacher-suresh-singh-bhadauria-in-shivpuri-allegations-of-having-disproportionate-assets-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: शिक्षक के घर EOW का छापा, परिवार के लोगों को जगाकर घर में घुसी टीम, आय से अधिक संपत्ति का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: शिक्षक के घर EOW का छापा, परिवार के लोगों को जगाकर घर में घुसी टीम, आय से अधिक संपत्ति का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले सुरेश सिंह भदौरिया राशन की दुकान चलाते थे, फिर वे जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे। भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर ईओडब्ल्यू का छापा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे में बुधवार सुबह EOW ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
Trending Videos
दअरसल, बुधवार सुबह 6 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तब EOW ग्वालियर के निरीक्षक जय सिंह यादव ने टीम के साथ उनके घर दस्तक दी। EOW की टीम शिक्षक के घर में मौजूद है और जांच कर रही है। टीम उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागजात देख रही है। अभी तक EOW की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती में आकर बस गए थे। सुरेश सिंह भदौरिया पिछोर के कद्दावर नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले सुरेश सिंह भदौरिया राशन की दुकान चलाते थे, फिर वे जमीन खरीदी का काम भी करने लगे थे।
बता दें सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। सुरेश सिंह भदौरिया ने भौंती थाना की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में भी दावा किया था, हालांकि, एक महीने पहले ही वह केस हार गए थे। अब प्रशासन कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में हैं।

कमेंट
कमेंट X