सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Property worth eight crores found with teacher, 52 plots, documents of 21 shops found in EOW raid

MP News: अध्यापक के पास मिली आठ करोड़ की सम्पत्ति, EOW की रेड में 52 प्लॉट, 21 दुकानों के दस्तावेज मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ईओडब्ल्यू की रेड में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शिक्षक के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। आठ करोड़ की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। 

MP News: Property worth eight crores found with teacher, 52 plots, documents of 21 shops found in EOW raid
शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर ईओडब्ल्यू का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शिक्षक पर कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के भौंती में प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर छापेमारी की। कार्रवाई में भदौरिया और उनके परिजन के नाम पर आठ करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 
Trending Videos


ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि इसमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य संपत्ति शामिल हैं। भदौरिया भौंती थाने की जमीन पर कब्जे का केस तीन महीने पहले ही हारे हैं। उन्होंने जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षक भदौरिया के घर से छापे में टीम को एक रिहाइशी मकान और 11 दुकानें जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपए है। पिछोर रोड पर 10 दुकानें अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए, 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपए के बारे में पता चला है।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सर्विस पीरियड में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं, लेकिन छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। छापे के दौरान 44 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक पासबुक मिली हैं।

कांग्रेस नेता के करीबी हैं अध्यापक महोदय
जानकारी के अनुसार शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती आकर बस गए थे। वो वर्ग तीन के शिक्षक हैं, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। भदौरिया पिछोर के कद्दावर कांग्रेस नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं। टीचर बनने के पहले वो राशन दुकान चलाते थे। फिर प्रॉपर्टी का काम भी करने लगे थे। बता दें सुरेश सिंह भदौरिया पर SC/ST एक्ट समेत आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। सुरेश सिंह भदौरिया ने भौंती थाने की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही वह कोर्ट से केस हार गए। इसके बाद प्रशासन अब कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed