सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Notices have been pasted on the houses of the accused of brutalizing a 5-year-old innocent

Shivpuri News: पांच साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घरों पर चस्पा हुआ नोटिस, घरों में लटके हुए हैं ताले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri: घटना के समय बच्ची की मां उसे तलाश रही थी, क्योंकि 2 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बच्ची नहीं मिल रही थी। जबकि बच्ची का पिता झांसी से इलाज कराकर लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Notices have been pasted on the houses of the accused of brutalizing a 5-year-old innocent
आरोपी के घरों पर चस्पा हुआ नोटिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में 22 फरवरी को दरिंदगी की शिकार हुई 5 साल की मासूम का ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच प्रशासन ने आरोपी के दो घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
Trending Videos


आरोपी के मकानों पर नोटिस पंचायत के माध्यम से चिपकाया गया है। पंचायत ने आरोपी की मां और भाई के मकानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे भवन निर्माण की अनुमति और संपूर्ण भवन कर जमा करने की जानकारी मांगी है। प्रशासन ने आरोपी के परिवार को 5 मार्च शाम 5:30 बजे तक जानकारी उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इधर घटना के बाद से आरोपी का पूरा परिवार गांव से फरार हैं। उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब की है घटना
22 फरवरी को दिनारा थाना क्षेत्र में एक गांव से 5 साल की बच्ची को एक नाबालिग शराब के नशे में छत से उठाकर ले गया। उसने पास ही सूने मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने कई बार बच्ची का सिर दीवार पर मारा। बताया जा रहा है कि उसने बच्ची के पैर पर पैर रखकर चीरने का प्रयास किया। इस बीच बच्ची के छोटे भाई और अन्य कुछ बच्चों ने उसे देख लिया।

वे चिल्लाने लगे तो मासूम को छोड़ कर भाग गया। घटना के समय बच्ची की मां उसे तलाश रही थी, क्योंकि 2 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बच्ची नहीं मिल रही थी। जबकि बच्ची का पिता झांसी से इलाज कराकर लौट रहे थे। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed