Shivpuri News : खेल-खेल में 8 साल के बच्चे ने निगल लिया सिक्का, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बचाई बच्चे की जान
MP News In Hindi : शिवपुरी से एक थोड़ा परेशान करने वाली खबर आई है। 8 वर्षीय रोहित जाटव ने खेल-खेल में 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया, जो आहार नली और सांस नली के बीच फंस गया। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से सिक्का निकालकर उसकी जान बचाई।
विस्तार
शिवपुरी जिले के जाफरपुर गांव के रहने वाले 8 वर्षीय बालक रोहित जाटव की जान डॉक्टरों ने बचा ली है। 8 साल के इस बच्चे ने खेल-खेल में अपने दोस्तों के साथ 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया, जो अंदर जाकर फंस गया। सिक्का आहार नली और सांस नली के बीच अटक गया था। बाद में परिजन बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे और डॉक्टरों की मेहनत से एंडोस्कोपी द्वारा इस बच्चे के मुंह में गया सिक्का बाहर निकाल लिया गया। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।
सिक्का गायब करने का खेल खेल रहे थे
ये भी पढ़ें- MP News: MP में ड्रोन सिस्टम को लेकर HQ IDS का बड़ा सैन्य अभ्यास, ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक होंगे लागू; जानें
मेडिकल कॉलेज में रोहित का एक्स-रे और जांच की गई। इसके बाद ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मेघा प्रभाकर, एसआर डॉ. मीनाक्षी गर्ग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. संजीव की टीम ने ऑपरेशन थिएटर में एंडोस्कोप और विशेष उपकरण की मदद से सिक्का बाहर निकाला। डॉ. मेघा प्रभाकर ने बताया कि बच्चे की स्थिति नाजुक थी, इसलिए पूरी टीम ने सावधानी से ऑपरेशन किया। इस दौरान डीन डॉ. डी. परमहंस और सुपरिटेंडेंट डॉ. आशुतोष चौरसिया के निर्देशन में ऑपरेशन हुआ। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।
ये भी पढ़ें- इंदौर दुर्घटना : हादसे अब पार करने लगे हैं अपनी हदें, नहीं चाहिए दौरे और जांचें

कमेंट
कमेंट X