सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-A tragic accident in Shivpuri, a family came under the influence of poisonous gas

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: परिवार आया जहरीली गैस की चपेट में, दो मासूम बच्चों की मौत; दंपति की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से बनी जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ।

shivpuri-A tragic accident in Shivpuri, a family came under the influence of poisonous gas
मृतक दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के मालबर्वे गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रात के समय परिवार के चार सदस्य सो रहे थे, तभी जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गिर्राज धाकड़ (30) ने तीन दिन पहले घर के एक कमरे में रखे गेहूं में कीटनाशक दवा रखी थी। आशंका है कि उसी दवा से जहरीली गैस बनी, जिससे यह हादसा हुआ। शनिवार रात गिर्राज अपनी पत्नी पूनम (28) और दो बच्चों अधिक (3 वर्ष) और मानवी (5 वर्ष) के साथ उसी कमरे में सो रहा था। रात के समय चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन अधिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मानवी ने गांव में ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में दंपती को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रैक्टर के नाम पर बना फर्जी निवास प्रमाणपत्र, अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर का दुरुपयोग; FIR का आदेश

 पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से बनी जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed