सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News officer who brought fame to Shivpuri in PM Janman was suspended minister displeasure proved costly

MP News: पीएम जनमन में शिवपुरी का नाम रोशन करने वाले अफसर को कर दिया सस्पेंड, महंगी पड़ी मंत्री की नाराजगी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के एक अफसर को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री की नाराजगी महंगी पड़ गई। राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

MP News officer who brought fame to Shivpuri in PM Janman was suspended minister displeasure proved costly
जनपद सीईओ गिरिराज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल का अधिकारियों पर भड़कते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में शिवपुरी और पोहरी जनपद के सीईओ गिरिराज शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। भोपाल से निकले आदेश के बाद सीईओ गिरिराज शर्मा को सस्पेंड किया गया है।

Trending Videos


सीईओ पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने मंत्री के दौरे के दौरान बिना पूर्व निर्धारित अनुमति के विभागीय गाइड लाइन के विरुद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जबकि 20 जून के बाद वृक्षारोपण कार्य किया जाना है। इसके लिए आमजन को गुमराह कर कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मीडिया में गलत संदेश प्रसारण कराए जाने से विभागीय छवि धूमिल हुई। इस तरह के आरोपों के बाद सीईओ गिरिराज शर्मा को सस्पेंड किया गया है। जनपद सीईओ के सस्पेंड निलंबित किए जाने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीआईसी का आदेश बेईमान और अयोग्य व्यक्तियों को बचाने का प्रयास, हाईकोर्ट ने लगाई 25000 की कॉस्ट

सबसे ज्यादा आवास बनाने वाले अफसर पर गिरी गाज
शिवपुरी जिले में पीएम जनमन में पूरे देश में अच्छा काम हुआ है। खासकर जिले की शिवपुरी और पोहरी जनपद में पीएम जनमन के तहत सबसे ज्यादा आवास पूरे देश में बनाए गए हैं। यहां पर दोनों ही जनपदों में 8000 से ज्यादा आवास बनाए गए हैं। शिवपुरी और पोहरी जनपद में तो सहरिया आदिवासियों के लिए विशेष कालोनियां बनाई गई है, जिसमें पीएम जनमन के तहत उन्हें आवास दिए गए हैं। पीएम जनमन के आवास बनाए जाने की योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर के सीएम मोहन यादव और राज्यपाल ने भी यहां के हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें योजना जो लाभ दिया गया, इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद भी पीएम जनमन में जिस अधिकारी ने सबसे अच्छा काम किया, उस पर मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद गाज गिर गई।

यह भी पढ़ें: मंडी से लौट रहे किसान और उसकी बेटी की संदिग्ध हालत में मौत, गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत मंत्री विवादों में
देखा जाए तो पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पोहरी जनपद के ग्राम पंचायत देवपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पहुंचे थे। इस दौरान यहां पर भी एकाएक नाराज हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह अधिकारियों के बाद में अभ्रद टिप्पणी कर रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पहले मांग पत्र को भीख बताने के बयान पर भी पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल विवादों में घिर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed