Shivpuri News: बिजली कनेक्शन काटने पर कांग्रेस विधायक ने ऊर्जा मंत्री को चेताया, कह दी ये बात
कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बिल चुकाने वालों के बजाय पूरे गांव की बिजली काटने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे जनता और किसानों के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे, खासकर परीक्षा के समय में।
विस्तार
शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन एक साथ काट दिए गए हैं, जिससे परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं, केवल उन्हीं के कनेक्शन काटे जाएं, न कि पूरे गांव को सजा दी जाए।
बिजली कटौती पर जताई नाराजगी, दी आंदोलन की चेतावनी
बोर्ड परीक्षा के छात्रों को हो रही परेशानी
पूरे गांव को क्यों दी जा रही सजा?
विधायक कैलाश कुशवाह ने ऊर्जा विभाग की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कुछ लोगों ने बिल जमा नहीं किया है, तो केवल उन्हीं के कनेक्शन काटे जाने चाहिए, पूरे गांव की बिजली काटकर सभी को सजा देना अनुचित है। उन्होंने इस फैसले को गलत बताते हुए तुरंत सुधार की मांग की।
सुधार न हुआ तो करेंगे आंदोलन
विधायक ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से अपील की है कि वे शीघ्र ही उचित कदम उठाएं ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।

कमेंट
कमेंट X