सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Jyotiraditya was honored for bringing the tiger, Shivpuri MLA made him wear a silver crown

Shivpuri News: टाइगर लाने पर ज्योतिरादित्य का हुआ सम्मान, शिवपुरी विधायक ने पहनाया चांदी का मुकुट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगरों की वापसी पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी में सम्मान किया गया। विधायक देवेंद्र जैन ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। सिंधिया ने कहा कि टाइगरों की दहाड़ से पार्क की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी। 

shivpuri-Jyotiraditya was honored for bringing the tiger, Shivpuri MLA made him wear a silver crown
शिवपुरी में चांदी का मुकुट पहनते हुए भाजपा विधायक देवेंद्र जैन
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर के पुनः आगमन से यह क्षेत्र एक बार फिर गूंजेगा। टाइगरों की दहाड़ अब दूर-दूर तक सुनाई देगी, जिससे इस उद्यान की पहचान न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक मंच पर भी बनेगी।

Trending Videos


केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात शिवपुरी में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कह रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर किले पर जैन प्रतिमाओं के अपमान का मामला, रील बनाने वाली महिला प्रीति ने मांगी माफी
 
विधायक देवेंद्र जैन ने पहनाया चांदी का मुकुट
एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंधिया को उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने सिंधिया को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया। इससे पहले, सिंधिया ने शिवपुरी में एक रोड शो भी किया, जहां आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें-अब रोज चलेगी ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मिली मंजूरी
 
अब पार्क टाइगर की दहाड़ से गूंजेगा
सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी से उनका केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक जुड़ाव भी है। उन्होंने बताया कि वे पूरे संसदीय क्षेत्र और अंचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ है, और अब यहां सात टाइगर हैं। पहले जो पार्क बाघ विहीन हो गया था, वहां अब टाइगरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उद्यान शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed