सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri lot aroopi arrested

Shivpuri News: मुरैना से आकर शिवपुरी में रिटायर दरोगा की बहन से की लूट, आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बदमाश प्रताप कुशवाह ने पूछताछ में बताया कि वह हर बार नई जगह चुनकर वारदात करता था, ताकि पुलिस उसे ट्रैक न कर सके। इस बार उसने अपना नियम को तोड़ दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

shivpuri lot aroopi arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी गण
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी कोतवाली थानांतर्गत पीएस होटल के पास से शादी समारोह से लौट रही महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है।

Trending Videos


घटना 18 फरवरी 2025 की रात की है, जब अनूप पत्नी बृखभान सिंह यादव (57) निवासी शिव कॉलोनी एक शादी समारोह से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से पांच तौले सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। महिला, रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर रणवीर यादव की बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुई पहचान
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 19 फरवरी को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपितों की पहचान प्रताप कुशवाह (पुत्र विजय सिंह कुशवाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम किरावली, थाना चिन्नौनी, जिला मुरैना) और रामऔतार धाकड़ (पुत्र नंदलाल धाकड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लाभकरन, थाना कैलारस, जिला मुरैना) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।

दस हजार का इनाम घोषित, घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपितों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस दौरान टीआई कोतवाली कृपाल सिंह राठौड़ को सूचना मिली कि दरौनी तिराहे पर एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं और संभवतः किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही टीआई ने दो टीमें बनाकर मौके पर भेजा। जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपितों ने भागने की कोशिश की, लेकिन दूसरी ओर से आ रही पुलिस टीम ने उन्हें घेरकर दबोच लिया।

लूटा गया माल बरामद
थाने लाकर जब आरोपितों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने महिला का मंगलसूत्र लूटने की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने यह भी बताया कि वे दोबारा शिवपुरी में लूट की वारदात करने की मंशा से आए थे। आरोपित प्रताप कुशवाह पर पहले भी थाना कैलारस जिला मुरैना में लूट के दो अपराध दर्ज हैं। अन्य थानों से भी उसकी आपराधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

हर बार नई जगह चुनते थे वारदात के लिए
सूत्रों के अनुसार, प्रताप कुशवाह ने पूछताछ में बताया कि वह हर बार नई जगह चुनकर वारदात करता था, ताकि पुलिस उसे ट्रैक न कर सके। एक बार लूट करने के बाद वह लंबे समय तक उस इलाके में दोबारा नहीं जाता था। हालांकि, इस बार उसने अपने ही नियम को तोड़ दिया और एक लूट के सिर्फ एक सप्ताह बाद फिर से शिवपुरी में वारदात करने आ गया। यही उसकी गिरफ्तारी का कारण बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed