सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri madhav national park tiger

Shivpuri News: माधव नेशनल पार्क में एक और मादा टाइगर छोड़ेंगे CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी मौजूद रहेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क अब टाइगर रिजर्व बन गया है, जिससे यह मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां एक मादा टाइगर छोड़ेंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व से लाई जा रही इस टाइगर के लिए पार्क में विशेष तैयारियां की गई हैं। 

shivpuri madhav national park tiger
माधव नेशनल पार्क गेट
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को अब टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया है। प्रदेश सरकार ने 7 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया। अब यह पार्क 'माधव टाइगर रिजर्व' के रूप में जाना जाएगा। 10 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्क के अंदर एक मादा टाइगर को छोड़ेंगे। इसको लेकर पार्क प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है।

Trending Videos


बता दें कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद पार्क का क्षेत्रफल 375 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 1651 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा, जिसमें 1275 वर्ग किलोमीटर का बफर जोन शामिल किया जाएगा। इस नए दर्जे के साथ, माधव टाइगर रिजर्व अब मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले छोड़े गए टाइगर और नए शावक
इससे पहले, पार्क में तीन टाइगर छोड़े गए थे, जिनके दो शावक भी हो चुके हैं। अब 10 मार्च को एक मादा टाइगर को यहां छोड़ा जाएगा। पार्क प्रबंधन ने इसके लिए विशेष तैयारियां की हैं, जिसमें 5 वॉच टावर, 4 हाईमास्ट कैमरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 मार्च को शाम 4 बजे शिवपुरी हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। 4:10 बजे वे पार्क के सैलिंग क्लब जाएंगे और 4:25 बजे 16 नंबर वॉच टावर से मादा टाइगर को जंगल में छोड़ेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे और फिर शाम 5:15 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

पन्ना टाइगर रिजर्व से लाई जा रही मादा टाइगर
पार्क अधिकारियों के अनुसार, जो मादा टाइगर शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में लाई जा रही है, वह पन्ना टाइगर रिजर्व से आ रही है। इसके बाद जल्द ही एक नर टाइगर भी यहां लाया जाएगा। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद, यह पार्क अब आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त कर चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed