सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Shri Radha Krishna Marriage Festival, programs will be held from Mahashivratri to Phulriya Dooj

Shivpuri: श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव, महाशिवरात्रि से फुलरिया दोज तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर की शंकर कॉलोनी में महाशिवरात्रि से 2 मार्च (फुलरिया दोज) तक श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें भव्य शोभायात्रा, भक्ति संगीत के कार्यक्रम होंगे। आयोजन की तैयारियों के लिए विशेष बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Shivpuri: Shri Radha Krishna Marriage Festival, programs will be held from Mahashivratri to Phulriya Dooj
घर-घर आमंत्रण पत्र देते हुए लोग
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर की शंकर कॉलोनी में श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गहोई वैश्य एवं वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महोत्सव के निमंत्रण पत्र घर-घर जाकर बांटे जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें।

Trending Videos


वैश्य महासम्मेलन की संभागीय अध्यक्ष एवं चौरासी क्षेत्रीय महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे के नेतृत्व में इस संबंध में विशेष मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी समाजबंधुओं को तिलक लगाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार से प्रारंभ होकर 2 मार्च, रविवार को फुलरिया दोज तक मनाया जाएगा। इस दौरान श्री राधा कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो रविवार को सुबह 9 बजे श्री खेड़ापति हनुमानजी महाराज मंदिर, झांसी रोड से प्रारंभ होकर प्रताप चौक, झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, राजेश्वरी रोड होते हुए शंकर कॉलोनी स्थित जैसवाल जैन धर्मशाला पर समाप्त होगी।

शोभायात्रा के उपरांत शंकर कॉलोनी जैसवाल धर्मशाला में शाम को भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। भक्ति संगीत में भक्तजन भगवान श्री राधा कृष्ण के भजनों पर झूमेंगे और आराधना करेंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर विभिन्न जिम्मेदारियां लीं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed