सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Tourism sector has become main source of employment for women in Shivpuri

MP News: शिवपुरी में महिलाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र बना रोजगार का मुख्य साधन, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में महिलाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बन गया है। यह महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल है।

MP News Tourism sector has become main source of employment for women in Shivpuri
टूरिस्ट महिला गाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की परियोजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल कर रही हैं। महिलाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र रोजगार का मुख्य साधन बन रहा है। विभिन्न स्तरों पर महिलाओं को नए काम देकर पर्यटन रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिले में सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत सहयोगी संस्था रागनी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित महिला टूरिस्ट गाइड माधव राष्ट्रीय उद्यान में गाइड के रूप कार्य कर रही हैं, जो महिलाओं के जीवन यापन के लिए पर्यटन क्षेत्र में रोजगार का मुख्य साधन बनी हैं।

Trending Videos


शिवपुरी में सुरक्षित पर्यटन परियोजना को बढ़ावा देने की पहल के पीछे मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां पर आएं। इसी क्रम में प्रशिक्षित महिला टूरिस्ट गाइड को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को पर्यटन प्रबंधन और देखभाल प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नियोक्ता को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन से लेकर होटल प्रबंधन और हस्तशिल्प कला तक, मध्यप्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उपयोग कर रोजगार भी पा रही हैं एवं पर्यटन बढ़ाने के महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण फार्मस्टे, होमस्टे से भी मिला रोजगार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फार्म स्टे योजना से ग्रामीणों महिलाओ को जोड़ा जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा फार्म स्टे के माध्यम से देसी-विदेशी पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने की पहल की गई है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म बोर्ड लगातार प्रयासरत है। सशक्त ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के होमस्टे और उनकी खूबसूरत हस्तकला पेंटिंग मध्य प्रदेश पर्यटन को भारतीय पर्यटन में एक नया मानक स्थापित कर रही हैं।

इनवेस्टर्स समिट में आए मेहमानों को दी गई महिलाओं की बनाई जैकेट
बीते दिनों भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय इनवेस्टर्स समिट में भी शिवपुरी की बदरवास क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाई जाने वाले मोदी जैकेट भी यहां पर आए मेहमानों को दी गईं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा स्टार्ट-अप समिट आधारित सत्र में भोपाल में एमएसएमई की तरफ से मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बदरवास जैकेट दी गई। यह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में महिलाओ द्वारा बनाई गई थी। बदरवास की इन महिलाओं को आज जैकेट निर्माण से अच्छा खासा रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed