सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News collector held meeting and said that irregularities in ration distribution will not be tolerated

Shivpuri News: कलेक्टर ने बैठक लेकर कहा- राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी कलेक्टर ने शुक्रवार को बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने कहा, राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।

Shivpuri News collector held meeting and said that irregularities in ration distribution will not be tolerated
कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राशन वितरण के संबंध में फूड इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कोलारस के समस्त उचित मूल्य दुकानों विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


पीडीएस राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। अभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी की जा रही है। इसमें अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रगति लाना है। बैठक में एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को भी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण और लापरवाही करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राजस्व अधिकारियों से फार्मर रजिस्ट्री, समग्र ईकेवाईसी, स्वामित्व योजना, आधार लिंकिंग, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन सहित राजस्व के अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सबसे कम प्रगति वाले पांच-पांच पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम और तहसीलदार राजस्व वसूली पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद सीईओ और कोलारस, बदरवास जनपद के सचिवों के साथ बैठक में पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, नल जल योजना, पेयजल आदि की समीक्षा की। कोलारस के सभी राजस्व और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभी गर्मी का समय आने वाला है। ऐसे में कहीं पेयजल संकट न हो। पूर्व से ही स्थिति का आकलन कर लें। पिछले वर्ष कहां-कहां जल संकट की समस्या रही। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित करें। इसके अलावा जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जिन क्षेत्रों की समस्याएं आवेदकों ने बताई, उनका निरीक्षण कर निराकरण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed