{"_id":"6805f2f48a5b518ab6015f0a","slug":"shivpuri-people-troubled-by-illegal-extortion-by-eunuchs-the-matter-reached-jyotiradityas-public-hearing-police-gave-instructions-to-eunuchs-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2857625-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: किन्नरों की वसूली से लोग परेशान, जनसुनवाई में ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत, पुलिस ने यह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: किन्नरों की वसूली से लोग परेशान, जनसुनवाई में ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत, पुलिस ने यह किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में किन्नरों द्वारा शादी समारोह, बच्चा पैदा होने सहित अन्य शुभ अवसरों पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने किन्नरों को बैठक कर चेतावनी दी है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया जनसुनवाई करते हुए (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में लोग किन्नरों की अवैध वसूली से परेशान हैं। अवैध वसूली से परेशान लोगों की शिकायत है कि घर में शादी होने, बच्चा पैदा होने या अन्य किसी बड़े कार्यक्रम के अवसर पर ये किन्नर घरों पर आ जाते हैं और 51 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की मांग करते हैं, जबकि हर व्यक्ति की हैसियत ऐसी नहीं होती। इस तरह की शिकायत एक व्यक्ति द्वारा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में की गई। अब पुलिस ने किन्नरों की एक बैठक कर उन्हें हिदायत दी है।
Trending Videos
लोगों के घर जाकर अवैध वसूली कर रहे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में एक समाजसेवी ने किन्नरों द्वारा शादी समारोह, बच्चा पैदा होने सहित अन्य शुभ अवसरों पर जबरन लोगों के घर जाकर की जाने वाली अवैध वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत के निराकरण के क्रम में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किन्नरों व शिकायतकर्ता के बीच बैठक कर समझौता करवाया और किन्नरों को चेतावनी दी कि यदि वे किसी के घर जाकर जबरन वसूली करते हैं और संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शहडोल में दर्दनाक हादसा, बाइक से टक्कर के बाद पलटी पिकअप, चार बारातियों की मौत, 20 घायल; पांच गंभीर
जबरन वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायत
कोलारस में समाजसेवी और अग्रवाल समाज अध्यक्ष महावीर जैन ने 10 फरवरी 2025 को आयोजित जनसुनवाई में किन्नर समुदाय द्वारा की जा रही जबरन वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की थी। जैन ने शिकायत में बताया कि लड़का होने पर 50 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और शादी में एक लाख रुपये की मांग की जाती है। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौच और धमकी दी जाती है, जिससे आमजन, विशेषकर गरीब वर्ग परेशान है।
ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर जिसे पढ़ाया क्या वो पत्नी जज के साथ रह रही? महिला और युवक के जज पर गंभीर आरोप; जानें मामला
ऐसी हरकतें न करने की चेतावनी
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सिंधिया ने तत्काल जिला प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। एसडीओपी कोलारस विजय यादव को जांच सौंपी गई। थाने में इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन जनता की परेशानी को समझते हुए पुलिस ने किन्नर समुदाय के साथ बैठक कर उन्हें समझाइश दी और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की चेतावनी दी।

कमेंट
कमेंट X